{"_id":"5c8e939abdec2213ed0cb679","slug":"191552847770-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता महिला का शारदा नहर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता महिला का शारदा नहर में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा नहर में मिला लापता महिला का शव
सीतापुर चार दिन से लापता एक महिला का शव रविवार को कोतवाली इलाके में शारदा नहर में उतराता मिला। मामले की सूचना पर पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में कोई आरोप नहीं लगाए गए है। पुलिस का कहना है कि जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
बिसवां इलाके में पुरैनी के पास गुजरी शारदा नहर में रविवार को लोगों ने एक महिला का शव उतराता देखा। इसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
महिला की लाश मिलने की खबर पाकर लहरपुर इलाके के भवासीपुर निवासी रामसनेही परिवार के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त अपनी पुत्री रामदेवी (35) पत्नी मोहन निवासी पोंगलीपुर कोतवाली लहरपुर के रूप में की।
विज्ञापन
पिता का कहना है कि 13 मार्च को किसी बात पर रामदेवी का पति से विवाद हो गया था। इस पर वह नाराज होकर घर से चली गई थी। काफी तलाशने पर भी कुछ पता न चलने पर लहरपुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
बताया जाता है कि महिला ने नहर में कूदकर खुदकुशी की है। मायका पक्ष ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। बिसवां पुलिस का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।