फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   10 कॉलेज नहीं बन पाएंगे बोर्ड परीक्षा केंद्र

10 कॉलेज नहीं बन पाएंगे बोर्ड परीक्षा केंद्र

Sat, 18 Aug 2018 01:48 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
10 कॉलेज नहीं बन पाएंगे बोर्ड परीक्षा केंद्र
तय समय सीमा में नहीं भरी जानकारी
विज्ञापन

सीतापुर। बोर्ड परीक्षा में 10 कॉलेज अब परीक्षा केंद्र नहीं बन पाएंगे। कारण यह है कि इन कॉलेजों ने निश्चित समय सीमा के अंदर जानकारी नहीं भरी है। इससे इनको बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण से बाहर कर दिया गया है। अब यह समय सीमा बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं विभाग का कहना है कि अब समय सीमा बढ़ने की बहुत कम ही उम्मीद है।

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हुई थी। शासन ने छह अगस्त तक सभी कॉलेजों ने ऑनलाइन जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए थे। कॉलेज द्वारा भरी गई जानकारी के आधार पर परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाएंगे।
विज्ञापन


यह अवधि बीत जाने के बाद जिले के 121 कॉलेजों ने जानकारी नहीं भरी थी। वहीं कई कॉलेज ने गलत जानकारी भर दी थी। इससे वह संशोधन करने की मांग कर रहे थे। इस पर शासन ने इनको अंतिम अवसर देते हुए 16 अगस्त तक समय सीमा बढ़ा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जिन कॉलेजों ने गलत जानकारी भरते हुए प्रिंट निकाल लिया है। ऐसे कॉलेज भी दोबारा संशोधन कर सकते हैं। वहीं जिन कॉलेजों ने सही जानकारी भरी है वह भी अपलोड की सूचनाओं को परिषद की वेबसाइट पर जानकारी दोबारा सबमिट करना होगा। जिले में 378 कॉलेज हैं। इस दौरान 368 कॉलेज ने अपनी जानकारी भरते हुए अपडेट कर दी है।


इससे यह कॉलेज अब परीक्षा केंद्र की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वहीं 10 ऐसे कॉलेज हैं, जिन्होंने अपनी जानकारी अपडेट नहीं की है। इससे यह केंद्र अब परीक्षा केंद्र नहीं बन पाएंगे। वहीं विभाग का कहना है कि अब इसकी समय सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी। इससे अब यह कॉलेज सूची से बाहर हो गए हैं।

भरी गई सूचनाओं से चुने जाएंगे कॉलेज
जिन कॉलेजों ने अभी तक जानकारी नहीं भरी है। वह अब सूची से बाहर हो गए हैं। भरी गई सूचनाओं में से कॉलेज चुने जाएंगे।
-नरेंद्र शर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed