फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   खेत में टूटा पड़ा था हाईटेंशन लाइन तार, चपेट में आकर किसान की मौत

खेत में टूटा पड़ा था हाईटेंशन लाइन तार, चपेट में आकर किसान की मौत

Tue, 17 Jul 2018 11:49 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खेत में टूटा पड़ा था हाईटेंशन लाइन तार, चपेट में आकर किसान की मौत
पावर कॉर्पोरेशन ने चुपके से तार जोड़ा, मौत की खबर पुलिस को नहीं दी
विज्ञापन

लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र के एक खेत में टूटे पड़े हाईटेंशन तार की चपेट में आकर एक किसान की झुलसकर मौत हो गई। पावर कॉर्पोरेशन ने इस घटना में मानवीय संवेदनाओं को दरकिनार करते हुए बेहद शर्मनाक काम किया है। उसके कर्मचारियों ने जानकारी होने पर आननफानन बिजली का तार तो जोड़ दिया। लेकिन हादसे की सूचना पुलिस को देना मुनासिब नहीं समझा।

नतीजा किसान की तलाश में निकले परिवारीजनों को मंगलवार की देर शाम उसका झुलसा हुआ शव एक खेत में पड़ा मिला। परिवारीजनों ने पावर कॉर्पोरेशन पर हद दर्जे की लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रंगवा निवासी धनीराम (65) किसान था। इन दिनों खेतों में धान लगाने का समय है।
विज्ञापन


इस वजह से सोमवार को वह धान की पौधे लेने के लिए कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकैचनपुर टप्पा के लिए घर से निकला था। वह घर से क्या निकला, लौटकर घर पहुंचा ही नहीं। इधर मंगलवार को परिवारीजन उसकी तलाश में निकल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच देर शाम रंगवा व अकैचनपुर गांवों के बीच भरोसे के खेत में परिवारीजनों को धनीराम का शव पड़ा हुआ मिला। शव हाईटेंशन तारों के नीचे पड़ा था और वह बुरी तरह से झुलसा हुआ था। घटनास्थल पर गन्ने की फसल भी जली हुई पड़ी थी।

यह सब देखते ही परिवारीजनों ने पावर कॉर्पोरेशन पर लापरवाही व अमानवीयता पूर्ण कार्य करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि बिजली के तार टूटे हुए खेत में पड़े थे। इसी बीच धनीराम उधर से गुजर पड़ा। वह बिजली के तार में इस कदर उलझ गया कि हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।

आरोप है कि क्षेत्र के बिजली कर्मचारियों को जब भनक लगी, तब उन्होंने आननफानन तार तो जोड़ दिया। लेकिन घटना की सूचना पुलिस को देना मुनासिब नहीं समझा। यदि समय रहते पुलिस को सूचना मिल गई होती, तो परिवार को भी घटना की जानकारी जल्दी हो जाती।


परिवारीजन पावर कॉर्पोरेशन के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उधर प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। रंगवा निवासी एक किसान की मौत करंट लगने से हुई है। उसके शव को उठवाया जा रहा है। परिवार की शिकायत पर केस दर्ज किया जाएगा।

की जाएगी कार्रवाई
इस मामले की जानकारी नहीं है, पता लगवाया जा रहा है। यदि विभाग के कर्मचारियों ने लापरवाही की है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-एमपी सिंह, अधिशाषी अभियंता, पावर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed