{"_id":"5b464a374f1c1ba1288b5ed9","slug":"191531333175-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार व महिला वन दारोगा के घर से लाखों का माल ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार व महिला वन दारोगा के घर से लाखों का माल ले गए चोर
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
लहरपुर/ मिश्रिख (सीतापुर)। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में लकड़ी के ठेकेदार व मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में एक महिला वन दरोगा के घर से मंगलवार रात चोर लाखों का माल समेट ले गए हैं। पीड़ितों ने संबंधित कोतवाली में तहरीरें दी हैं। पुलिस जांच की बात कह रही है।
लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मूड़ीखेड़ा निवासी शौकत अली लकड़ी का ठेकेदार है। मंगलवार रात शौकत अली व उसके परिवारीजन घर में सो रहे थे। रात्रि के किसी पहर में चोर घर में घुस गए। चोरों ने घर में रखे बक्से व अलमारी के ताले तोड़ डाले।
जिसके बाद वहां रखी ढाई लाख की नकदी व सोने-चांदी के जेवर तथा अन्य सामान चुराकर भाग गए। बुधवार की सुबह होने पर परिवार को वारदात की जानकारी हो सकी। परिवार का कहना है कि चोर करीब चार लाख का माल समेट ले गए हैं। इधर मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परसौली निवासी विंदेश्वरी देवी वन विभाग में दरोगा हैं।
विज्ञापन
इन दिनों उनकी तैनाती लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व में हैं। बताते हैं कि विंदेश्वरी देवी इनदिनों मिश्रिख कस्बे में परसौली जाने वाले मार्ग के किनारे आवास बनवा रही हैं। मंगलवार की रात चोर वहां से 5 हजार की नकदी व 2 मोबाइल फोन उठा ले गए।