{"_id":"5b1ec1654f1c1bf86e8b77c0","slug":"191528742245-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा नदी में डूबा बालक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा नदी में डूबा बालक, मौत
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बालक घाघरा नदी में डूब गया। वह घर से जानवरों को चराने के लिए निकला था। घाघरा में पहुंचे मवेशियों को वह निकालने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच वह गहराई में पहुंच गया। जिससे उसकी पानी में डूबकर मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद उसके शव को ग्रामीण नदी से बाहर निकाल पाए।
थाना क्षेत्र के ग्राम सीपतपुर से कुछ दूरी पर ही घाघरा नदी बहती है। सोमवार को गांव के निवासी राम प्रसाद का पुत्र सोनू (12) गांव के अन्य बच्चों के साथ जानवर लेकर नदी की तरफ गया था। बताते हैं कि इसी बीच सोनू के कई जानवर नदी के पानी में चले गए। सोनू उन जानवरों को पानी से बाहर निकालने के लिए नदी के अंदर चला गया।
बताते हैं कि वह जानवरों का पीछा करते हुए गहरे पानी में पहुंच गया। तैरना न आने की वजह से वह पानी में डूब गया। वहां मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया और बालक के डूबने की बात कही। गांव के बाशिंदों ने नदी में छलांग लगाई और घाघरा में डूबे सोनू को तलाशकर नदी के बाहर निकाला। तब तक डूबने की वजह से उसकी मौत हो चुकी थी।