{"_id":"593d83314f1c1bd5438b459d","slug":"191497203505-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक शराब पीने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक शराब पीने से अधेड़ की मौत
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिक शराब पीने से अधेड़ की मौत
सीतापुर। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में एक अधेड़ का शव बाइक समेत सड़क के किनारे पड़ा मिला। बताते हैं कि अधेड़ की मौत अधिक शराब पीने से हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
महोली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रमुआपुर निवासी शिव कुमार(45) शराब पीने का आदी था। शनिवार की सुबह वह घर से मोटर साइकिल लेकर निकला था। जिसके बाद लौटकर घर नहीं पहुंचा। शाम को परिवार ने तलाश शुरू की, इसी दौरान मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दशरथपुर के निकट वह सड़क के किनारे बाइक समेत पड़ा मिला। घटना के संबंध में शिवकुमार के भाई मनोज कुमार ने बताया कि शिवकुमार शराब पीने का आदी था। भाई ने संदेह जताया है कि शायद अधिक शराब पीने की वजह से शिवकुमार की मौत हुई है। पुलिस ने मृत्यु का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।