{"_id":"65623bcb148efe0ff00f54be","slug":"19-anganwadi-centers-will-be-rejuvenated-sitapur-news-c-102-1-slko1052-5948-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 19 आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 19 आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा कायाकल्प
Sat, 25 Nov 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पढ़ने वाले बच्चों को प्ले ग्रुप स्कूल जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए हर विकास खंड के एक-एक आंगनबाड़ी केंद्र को संवारा जा रहा है। 18 मूलभूत सुविधाएं देने के लिए यहां कायाकल्प किया जा रहा है। यह केंद्र ई-लर्निंग के रूप में संचालित होंगे, जिसमें बच्चों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
तमाम आंगनबाड़ी केंद्रों पर सुविधाओं की कमी है। इन्हें संवारने का काम शुरू किया गया है। 19 बाल विकास परियोजनाओं से एक-एक आंगनबाड़ी केंद्र का चयन ई-लर्निंंग के लिए किया गया है, जिससे यहां के बच्चों को बेहतर आधुनिक शिक्षा दी जा सके। यहां 18 मूलभूत सुविधाएं सुलभ कराई जाएंगी, जिससे इन केंद्रों के बच्चों के साथ ही अन्य लाभार्थियों को बेहतर सेवाओं दी जा सकें। संबंधित कार्य ग्राम पंचायतों को 15वें वित्त, राज्य वित्त आयोग, मनरेगा, जिला खनिज निधि सहित अन्य स्रोतों से मिलने वाली धनराशि से कराया जाना है। सूत्रों के मुताबिक चार केंद्रों पर काम पूरा हो गया है। कायाकल्प के लिए शासन ने तीन लाख 96 हजार रुपये उपलब्ध कराए हैं।
बाल मैत्रिक शौचालय बनेगा
चयनित केंद्रों पर सुरक्षित व स्वच्छ पेयजल की सुविधा सुलभ कराई जाएगी। ओवरहेड टैंक के साथ टोंटी से पानी की व्यवस्था रहेगी। सभी शौचालयों में टोंटी से पानी की आपूर्ति की जाएगी। बाल मैत्रिक शौचालय बनेगा। सामुदायिक गतिविधियों में भाग लेने वाली महिलाओं के लिए शौचालय बनाया जाएगा। इनमें टॉयल लगेंगे। हैंडवॉश यूनिट लगेगी। दिव्यांगों के लिए शौचालय, केंद्र भवन का टायलीकरण, कक्षा कक्ष में उचित ऊंचाई के साथ ब्लैक बोर्ड बनना है। बाल चित्रकारी की जाएगी। अन्य सुविधाएं रहेंगी।
विज्ञापन
इन आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा कायाकल्प
बिसवां ब्लॉक के सिरसी सरैंया आंगनबाड़ी केंद्र का कायाकल्प कराया जा रहा है। बेहटा के पिंडुरिया प्रथम, मछरेहटा के अक्किलपुर, परसेंडी के भुड़कुड़ी, कसमंडा के मानपारा, पहला के ठठेरिया, महमूदाबाद के सेमरी प्रथम, सिधौली के जुधौरा तृतीय, हरगांव के बैनी बैजपुरा, मिश्रिख के अटवा तृतीय, गोंदलामऊ के सरवा, एलिया के रामपूर भूड़ा प्रथम, महोली के कार्टरगंज, पिसावां के पाताबोझ और रामपुर मथुरा ब्लॉक के रायसेनपुर आदि आंगनबाड़ी केंद्र को ई-लर्निंग केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।