{"_id":"5cdaffb8bdec2207014a0895","slug":"181557856184-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महावीर पार्क से पुराने डीएम आवास तक लगेगी इंटरलॉकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महावीर पार्क से पुराने डीएम आवास तक लगेगी इंटरलॉकिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। शहर का पॉश इलाका सिविल लाइन की सूरत में जल्द बदलेगी। यहां की खूबसूरती में चार-चांद लगाने को इसे ग्रीन बेल्ट के तौर पर विकसित किया जाएगा। महावीर पार्क से पुराना आवास मार्ग पर सड़क किनारे इंटरलॉकिंग लगेगी। यह कार्य 14वें वित्त मद से कराया जाएगा। इस पर 55 लाख रुपये खर्च होंगे।
शहर का सिविल लाइन वार्ड वीआईपी कॉलोनी के रूप में जाना जाता है। इस इलाके में डीएम-एसपी समेत अधीनस्थ अफसरों के बंगले हैं। इनके अलावा जिला जज समेत अन्य न्यायाधीश अफसर के भी बंगले हैं। यही नहीं, नामचीन हस्तियों के भी आशियाने हैं।
वीआईपी इलाका होने की वजह से सरोजनी वाटिका, महावीर उद्यान पार्क भी है, मगर रखरखाव के अभाव में इनकी सूरत बदरंग है। इन्हें खूबसूरत बनाने के लिए जिला प्रशासन ने खाका तैयार किया था। यहां के सरोजनी वाटिका पार्क को अमृत योजना में सेलेक्ट किया गया था।
विज्ञापन
पुराना डीएम बंगला के पास खाली नजूल की जमीन पर भी अमृत योजना में पार्क का चयन कराकर उसे विकसित कराने की योजना चल रही है। पालिका के स्तर से इस पार्क की बाउंड्रीवाल भी बनवाई जा रही है। महावीर उद्यान पार्क से पुराना डीएम बंगला तक सड़क किनारे इंटरलॉकिंग का निर्माण कराया जाएगा।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी गुरु प्रसाद बताते हैं कि इस मार्ग पर सड़क किनारे इंटरलॉकिंग का निर्माण होगा। यह कार्य चौदहवें वित्त से कराया जाएगा। इनके निर्माण पर करीब 55 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मार्ग पर इंटरलॉकिंग लगने के बाद यहां की खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे।