फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   उफनाती नदियां बजा रहीं खतरे की घंटी

उफनाती नदियां बजा रहीं खतरे की घंटी

Tue, 31 Jul 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
उफनाती नदियां बजा रहीं खतरे की घंटी
बैराजों से फिर छोड़ा गया सवा दो लाख क्यूसेक पानी, तटीय इलाकों के सहमे बाशिंदे
विज्ञापन

रेउसा (सीतापुर)। पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर जिले के गांजरी क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। यहां से होकर गुजरने वाली शारदा व घाघरा नदियां उफना रही हैं। रेउसा क्षेत्र में करीब आठ गांवों के संपर्क मार्ग बाढ़ की चपेट में आ गए हैं, करीब 20 गांव बाढ़ के मुहाने पर खड़े है।

10 गांवों के बेहद करीब बाढ़ का पानी पहुंच गया है। जहां नदी का यह रूप है, वहीं बारिश ने और मुसीबत बढ़ा दी है। दूसरी तरफ शारदा व बनबसा बैराजों से सवा दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे जलस्तर में और इजाफा होने की संभावना नजर आ रही है। कुल मिलाकर मुसीबत कम होती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन


इन दिनों रेउसा क्षेत्र के कोनी, दुर्गा पुरवा, फौजदार पुरवा, लोध पुरवा, मरेली, जैतहिया समेत करीब 20 गांव बाढ़ के मुहाने पर हैं। कोनी व मरेली ऐसे गांव हैं, जो बाढ़ के पानी से बुरी तरह से घिर गए हैं। खेतों से निकलकर पानी अब आबादी की तरफ बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संपर्क मार्ग बाढ़ के पानी के चपेट में आ गए हैं। इसी तरह से पूरे क्षेत्र में करीब आठ संपर्क मार्ग बाढ़ की चपेट में हैं। लोध पुरवा समेत करीब 10 की संख्या में ऐसे गांव हैं, नदी की बाढ़ का पानी जिनसे चंद कदमों की दूरी पर हिलोरे मार रहा है।

तटीय क्षेत्र के करीब 3 हजार बीघा खेत बाढ़ के पानी में समाए हुए हैं। एक ओर जहां बाढ़ का पानी मुसीबत बना हुआ है, वहीं सोमवार की रात से शुरू हुई बारिश ने तटीय क्षेत्र के बाशिंदों को परेशान कर दिया है। बरसाती नाले पहले से ही उफनाए चल रहे हैं, वहीं बारिश ने बाढ़ के पानी में इजाफा किया है।


प्रशासन की नजर में दस गांव प्रभावित
तटीय क्षेत्र में जहां 20 गांवों के करीब बाढ़ का पानी हिलोरे मार रहा है। वहीं प्रशासन दस गांवों को ही प्रभावित मान रहा है। मंगलवार को एडीएम विनय पाठक ने बताया कि हालात अभी सामान्य है। करीब 10 गांव प्रभावित हैं। जिनमें तीन ऐसे गांव हैं, जहां नदी बेहद करीब है और वहां पर नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed