फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   32 स्कूलों में नहीं बन रहा भोजन

32 स्कूलों में नहीं बन रहा भोजन

Sat, 15 Jul 2017 11:03 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
32 स्कूलों में नहीं बन रहा भोजन
32 स्कूलों में नहीं बन रहा एमडीएम
विज्ञापन

बीएसए ने बीईओ व प्रधानाध्यापक को दिया नोटिस

सीतापुर। जिले के 32 परिषदीय विद्यालयों में नौनिहालों को भोजन नहीं मिल पा रहा है। यहां पर खाना बनना बंद है। इसका खुलासा मध्याह्न भोजन की दैनिक अनुश्रवण प्रणाली की समीक्षा से हुआ है। जिस पर बीएसए ने संबंधित ब्लॉक के बीईओ व प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया है। इन्हें तीन दिन के अंदर जवाब देना है।
परिषदीय विद्यालय के नौनिहालों को बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से भोजन मुहैया कराया जाता है। इसकी रोजाना समीक्षा होती है। प्रधानाध्यापक ऑनलाइन भोजन बनने व न बनने की सूचना दर्ज कराते हैं। यह डाटा सीधे केंद्र सरकार को भेज दिया जाता है। मध्याह्न भोजन की दैनिक अनुश्रवण प्रणाली से मालूम हुआ कि जिले के विभिन्न विकासखंड के 32 परिषदीय विद्यालयों में भोजन नहीं बन रहा है। यहां के बीईओ व प्रधानाध्यापक लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। कई बार सूचना के बाद भी भोजन बनना शुरू नहीं कराया गया। बीएसए पन्ना राम ने बताया कि इन बीईओ व प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बाक्स
कहां-कहां नहीं बन रहा है भोजन
जिले के 10 विकास खंडों के 32 स्कूलों में भोजन नहीं बन पा रहा है। इनमें बिसवां 5, गोंदलामऊ 2, हरगांव एक, कसमंडा 9, लहरपुर 5, महोली एक, पहला 2, परसेंडी 3, पिसावां 2, रेउसा के 2 विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
122 ने नहीं दी सूचना
जिले के 122 स्कूलों में भोजन बनने या फिर न बनने की सूचना आईवीआरएस पर भेजी ही नहीं जा रही है। इससे विभाग को मालूम नहीं हो पा रहा है कि यहां पर क्या स्थिति है। इस पर विभाग ने बीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिसमें बेहटा के 10, बिसवां 3, एलिया 2, गोंदलामऊ 13, हरगांव 9, कसमंडा 17, खैराबाद 6, लहरपुर 1,मछरेहटा 8, महमूदाबाद 2, महोली 10, मिश्रिख 3, पहला 3, परसेंडी 3, पिसावां 8, रामपुर मथुरा 8, रेउसा 3, सिधौली के 13 विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed