{"_id":"59496a9f4f1c1ba62f8b4904","slug":"181497983647-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी पावर हाउस के ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, बती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी पावर हाउस के ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, बती गुल
Updated Wed, 21 Jun 2017 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी पावर हाउस के ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, बत्ती गुल
सीतापुर। शहर के सिटी पावर हाउस के ट्रांसफॉर्मर में मंगलवार देर शाम को अचानक आग लग गई, जिससे आधे शहर की बत्ती गुल हो गई। सूचना पाकर पावर कॉर्पोरेशन के अफसर-कर्मचारी जुटे हैं। बुधवार रात सुबह तक बाधित विद्युतापूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। इससे तकरीबन एक लाख आबादी प्रभावित हुई है। शहर में मंगलवार को आठ बजे विद्युत आपूर्ति बहाल थी पर अचानक जोरदार धमाके के साथ बिजली गुल हो गई। खबर पाकर पावर कॉर्पोरेशन के अधिशासी अभियंता आरबी यादव, एसडीओ सिटी रवि कुमार मौके पर पहुंचे और वहां के हालातों की जानकारी ली। बाद में बाधित विद्युतापूर्ति की बहाली के लिए कर्मचारी बुलाए गए। सभी पसीना बहाने में जुटे हैं पर रात को बाधित बिजली बहाल होने की उम्मीद दिख नहीं रही है। पावर कॉर्पोरेशन के अधिशासी अभियंता आरबी यादव का कहना है कि सिटी पावर हाउस का ट्रांसफॉर्मर जल गया है। इसे ठीक करने में कर्मचारी लगे हुए हैं। बुधवार सुबह तक बाधित विद्युतापूर्ति बहाल होने की संभावना है।