फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सीएचसी पर एंटी रैबीज इंजेक्शनों का टोटा बरकरार

सीएचसी पर एंटी रैबीज इंजेक्शनों का टोटा बरकरार

Tue, 20 Jun 2017 04:03 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 04:03 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी पर एंटी रैबीज इंजेक्शनों का टोटा बरकरार
कुत्ता काटे तो भूलकर भी न जाएं सीएचसी
विज्ञापन

सीएचसी पर एंटी रैबीज इंजेक्शनों का टोटा
जिला अस्पताल की दौड़ लगाने को मजबूर मरीज

सीतापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी रैबीज इंजेक्शन का टोटा है। हालत यह है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जिला मुख्यालय पर इंजेक्शन आने की बात कह रहे हैं, जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इंजेक्शन नहीं मिल रहे हैं। नतीजतन पूरे जिले के मरीजों की भीड़ जिला अस्पताल में उमड़ रही है।
लोगों को इलाज के लिए दौड़ न लगानी पड़े। इसलिए जिला व महिला अस्पताल के अलावा जिले में 20 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 61 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मौजूद जरूर हैं, लेकिन वहां पर लोगों को उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। इन दिनों जिन लोगों को कुत्ता, बिल्ली, बंदर व सियार जैसे जानवर काट रहे हैं, उन्हें अपने क्षेत्र के प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। नतीजा ऐसे मरीजों को जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

रेउसा में नहीं मिल रहा इलाज
रेउसा जिला मुख्यालय से करीब 62 किलोमीटर दूर है। भज्जा पुरवा निवासी बलिराम व नन्हकू का कहना है कि उनका गांव रेउसा कस्बे से 12 किलोमीटर दूर है। दस दिन पहले कुत्ते ने काटा था। तब से लगातार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं लग सका। जिला अस्पताल गांव से 74 किलोमीटर दूर है। ऐसे में आने-जाने में 100 रुपये खर्च हो जाएंगे। इसी तरह से इस क्षेत्र के अन्य मरीजों ने भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इंजेक्शन मौजूद न होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलापुर में भी नहीं इंजेक्शन
कमलापुर में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी एंटी रैबीज के इंजेक्शन नहीं हैं। इस क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर निवासी पहाड़ी लाल, पिपरी निवासी सोमवारी लाल व छजन निवासी मुल्लू कहते हैं कि उन लोगों को कुत्ते ने काटा था। बीत एक सप्ताह से अधिक समय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का चक्कर काट रहे हैं। हर बार यही कहा जाता है कि स्वास्थ्य केंद्र पर इंजेक्शन नहीं है। ऐसे में दो ही विकल्प बचे हैं, या तो प्राइवेट चिकित्सक से इलाज कराएं, या फिर जिला अस्पताल जाकर इंजेक्शन लगवाएं।
सांडा क्षेत्र के मरीज परेशान
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडा क्षेत्र के ग्रामीण परेशान हैं। इस क्षेत्र के ग्राम गोड़ियन पुरवा ताहपुर निवासी रघुवर निषाद व लहसड़ा निवासी मंगू जायसवाल आदि का कहना है कि यहां का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिर्फ दिखावा ही है। दोनों का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व कुत्ते ने काटा था, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इंजेक्शन लगवाने गए थे, लेकिन वहां बताया गया कि इंजेक्शन मौजूद ही नहीं है। ऐसे में इंजेक्शन आने का इंतजार किया जा रहा है। जाने कब इंजेक्शन आएंगे और न जाने कब उसकी सुविधा लोगों को उपलब्ध होगी।


मौजूद हैं पर्याप्त इंजेक्शन
एंटी रैबीज इंजेक्शन जिला मुख्यालय पर उपलब्ध हैं। जिन स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षकों ने इंजेक्शन का उठान नहीं किया है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मरीजों को इंजेक्शन का लाभ दिया जाएगा।
डॉ. हरगोविंद सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed