{"_id":"5ccf28e7bdec22070b272631","slug":"171557080295-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलिंग पार्टियों ने बूथों पर संभाला काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलिंग पार्टियों ने बूथों पर संभाला काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में लगाए गए मतदान कर्मचारियों ने रिटर्निंग अफसरों को रविवार को अपनी हाजिरी दी। उपस्थिति लगने के बाद उन्हें फाइनल ड्यूटियां रिसीव कराई गईं।
पोलिंग अफसरों को बूथवार एलाट ईवीएम सौंपी गईं। बाद में हर पोलिंग पार्टियों के अन्य अफसरों को एकत्रित करने कर उन्हें बूथों के लिए रवाना किया गया।
यहां की 3121 पोलिंग बूथों पर मय इलेक्ट्रिक वोटिंग मशीनों व वीवीपैट के साथ मतदान कार्मिक तैनाती की गई। शाम तक पोलिंग पार्टियों ने बूथों पर पहुंच गईं।
सीतापुर जिले में चार संसदीय सीटें हैं इनमें नौ महोली, सीतापुर, हरगांव, लहरपुर, बिसवां, सेवता, महमूदाबाद, सिधौली एवं मिश्रिख विधानसभा सीटें हैं। यहां की चार में से एक संसदीय सीट मिश्रिख के लिए तीस अप्रैल को वोट डाले जा चुके हैं।
जबकि सीतापुर, धौरहरा एवं मोहनलालगंज के लिए छह मई को मतदान होगा। इसके लिए जिले में 3121 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। मतदान निपटाने के लिए रिजर्व समेत 3433 पोलिंग पार्टियां बनाई गईं।
विज्ञापन
प्रत्येक पार्टी में पीठासीन समेत चार कार्मिक लगाए गए हैं। मतदान दिवस के एक दिन पहले विधानसभा क्षेत्रवार चुनावी ड्यूटी में लगाए गए मतदान कार्मिकों का रविवार को सुबह से ही जिला मुख्यालय की सड़कों पर रेला उमड़ने लगा था।
आरएमपी इंटर कॉलेज मैदान पर सुबह सात बजे से मतदान कार्मिकों की विधानसभा क्षेत्रवार बनाए गए स्टॉलों पर उपस्थिति दर्ज कराने की होड़ मच गई थी।
बाद में पोलिंग पार्टियों को जिला मुख्यालय से पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना किया गया। सभी बूूथों पर मतदान कार्मिक तैनात कर दिए गए हैं।