फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   प्रेक्टिकल के नाम पर विद्यार्थियों से वसूले जा रहे एक से दो हजार

प्रेक्टिकल के नाम पर विद्यार्थियों से वसूले जा रहे एक से दो हजार

Wed, 10 Apr 2019 12:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
प्रेक्टिकल के नाम पर विद्यार्थियों से वसूले जा रहे एक से दो हजार
रकम न देने पर धक्का मारकर कॉलेज से किया बाहर, पीड़ित छात्रों ने किया प्रदर्शन, डीएम से की शिकायत
विज्ञापन

सीतापुर। राजेंद्र सिंह कमला देवी महाविद्यालय देवगनपुर में बीएससी के विद्यार्थियों से फाइल जमा करने के नाम पर एक से दो हजार तक की अवैध वसूली की जा रही है। यह रकम न देने पर करिअर बर्बाद करने की धमकी दी गई। विरोध करने पर विद्यार्थियों को धक्का देकर महाविद्यालय से बाहर कर दिया गया।

इससे आक्रोशित विद्यार्थियों ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दरम्यान जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर पूरी बात बताते हुए न्याय की गुहार लगाई। मामला गंभीर देख जिलाधिकारी ने तत्काल डीआईओएस को फोन करके जांच करने के निर्देश दिए। हालांकि अभी यह जांच पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


शहर से सटा राजेंद्र सिंह कमला देवी महाविद्यालय अक्सर विवादों में रहता है। इससे पहले भी महाविद्यालय पर कई आरोप प्रत्यारोप लग चुके हैं। यह महाविद्यालय छत्रपति शाहूजी महराज विश्वविद्यालय कानपुर से संबद्ध है। मंगलवार को बीएससी तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह विद्यार्थी महाविद्यालय पहुंचे तो प्राचार्य व प्रबंधक ने प्रयोगात्मक परीक्षा के नाम पर एक हजार रुपये मांगे। कहा कि जिनकी फाइल नहीं बनी है वह एक हजार और अतिरिक्त जमा कर दें। आप सभी यह जल्द जमा करें, क्योंकि विश्वविद्यालय द्वारा आए परीक्षक को यह रकम देनी है।

जब विद्यार्थियों ने कहा कि इसके बदले कोई रसीद मिलेगी तो उन्होंने इससे इंकार कर दिया। उल्टा भड़कते हुए कहा कि आप सभी रकम जमा कर दें वरना आप का करिअर बर्बाद हो जाएगा। विद्यार्थियों का कहना है कि उनको धमकी दी गई है।

कहा गया जहां शिकायत करना हो कर दो। मेरा कुछ नहीं होगा। 20 से अधिक विद्यार्थियों को धक्का देकर महाविद्यालय के बाहर कर गेट में ताला डलवा दिया। इससे आक्रोशित होकर विद्यार्थी जिला मुख्यालय पहुंचे। जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी से मुलाकात करके पूरी बात बताई।

रोते हुए रकम न देने में असमर्थता जताई। डीएम ने तत्काल डीआईओएस को फोन करके जांच करने के निर्देश दिए। यह जांच अभी चल रही है। उम्मीद है कि बुधवार को इस मामले में कार्रवाई हो जाएगी।


डीएम को दी जाएगी रिपोर्ट
विद्यार्थियों ने महाविद्यालय पर धनउगाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की थी। इस पर जांचकर्ता अधिकारी को नामित करते हुए महाविद्यालय भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर जिलाधिकारी को भेज दी जाएगी।
-नरेंद्र शर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed