फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   निष्पक्ष चुनाव कराने को सक्रिय हुईं टीमें

निष्पक्ष चुनाव कराने को सक्रिय हुईं टीमें

Fri, 22 Mar 2019 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
निष्पक्ष चुनाव कराने को सक्रिय हुईं टीमें
सीतापुर। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के लिए आयोग के निर्देश पर गठित टीमें सक्रिय हैं। ये टीमें न सिर्फ आवंटित स्थलों पर मुस्तैद हैं, साथ ही आदर्श आचार संहिता का पालन कराने में जुटी हैं। अब तक जिले में उड़नदस्ता टीम 21 लाख कैश पकड़ चुकी है। साथ ही हरियाणा से लाई गई दस लाख की शराब भी बरामद की जा चुकी है।
विज्ञापन



आयोग के निर्देशों पर जिले में विधान सभावार उड़नदस्ता टीम गठित की गई हैं। प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में तीन-तीन टीमें इसके लिए गठित की गई हैं। यहां की नौ विधान सभाओं में 27 टीमें गठित की गई हैं। यह 24 घंटे क्षेत्र में सक्रिय रहेंगी। प्रत्येक उड़नदस्ता टीम में एक मजिस्ट्रेट एवं तीन पुलिस महकमे के अफसर-कर्मी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन



मजिस्ट्रेट की ड्यूटी आठ घंटे की है, जबकि पुलिस टीम की कार्य अवधि 12-12 घंटे की है। उड़नदस्ता दल चुनाव घोषणा की तिथि से ही सक्रिय हैं। विधान सभा सिधौली क्षेत्र में उड़नदस्ता दल एवं एसडीएम संतोष राय की सक्रियता से 20 लाख 90 हजार तीन सौ की नकदी बरामद की जा चुकी है। साथ ही हरियाणा प्रांत से लाई गई लगभग दस लाख कीमत की अवैध शराब बरामद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शराब व नगदी की सूचना पर पड़ेगा तत्काल छापा
उड़नदस्ता टीम को जब भी नकदी, शराब या अन्य किसी वस्तु के वितरण से संबंधित कोई शिकायत प्राप्त होगी। टीम उस स्थान पर तत्काल पहुंचेगी। आवश्यक साक्ष्य एकत्र करेगी। रिश्वत की वस्तुएं जब्त करेगा। लोगों एवं गवाहों से साक्ष्य एकत्रित कर बयान रिकॉर्ड करेंगे। गठित उड़नदस्ता टीम आरओ को तुरंत रिपोर्ट भेजेगी। साथ ही इसकी जानकारी एसपी, पुलिस प्रेक्षक एवं सहायक व्यय आब्जर्वर को दी जाएगी। सभी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्ड किया जाएगा। आरओ रिश्वत लेने वाले एवं देने वाले दोनो के खिलाफ शिकायत/एफआईआर दर्ज करेगा। इसकी कॉपी सहायक व्यय प्रेक्षक को भेजी जाएगी।


वीडियो निगरानी टीमें सुबूत करेंगी एकत्र
प्रत्येक विधान सभावार वीडियो निगरानी टीम का गठन किया गया है। जिले में नौ विधान सभा क्षेत्र हैं। इसके लिए नौ सहायक विकास अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इनके साथ एक-एक वीडियोग्राफर कैमरा सहित रहेगा। इनकी भी तैनाती की गई है। यह टीमें खर्च से संबंधित सभी घटनाओं एवं साक्ष्यों को पकड़ने में सक्षम होंगी। टीम को शूटिंग के प्रारंभ में घटना का नाम एवं प्रकार, तिथि स्थान व घटना का संचालन करने वाली पार्टी और अभ्यर्थी का नाम एवं स्वर प्रणाली में रिकॉर्ड करना होगा।



वर्जन
आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने के सभी आवश्यक बंदोबस्त किए गए हैं। इसके लिए गठित टीमें कार्य कर रहीं हैं। 21 लाख की नकदी व गैर प्रांत से लाई गई शराब की खेप सिधौली विधान सभा क्षेत्र में बरामद की जा चुकी है।
विनय कुमार पाठक, एडीएम/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed