{"_id":"5c913646bdec2213f01bde01","slug":"171553020486-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज धमाके के साथ फटा सिलेंडर, मकान क्षतिग्रस्त, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज धमाके के साथ फटा सिलेंडर, मकान क्षतिग्रस्त, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछरेहटा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में सोमवार रात खाना बनाते समय तेज धमाके के साथ गैस सिलिंडर फटने से लगी आग की चपेट में आकर घर जलकर खाक हो गया। सिलिंडर फटने से पूरा घर दरक गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से लाखों का नुकसान हुआ है।
मछरेहटा इलाके के सुरजनपुर निवासी बाबूराम की पत्नी शिवरानी सोमवार की रात घर में खाना बना रही थी। इस बीच गैस रिसाव से सिलिंडर में आग लग गई। लपटों को देखकर परिवार के लोग घरों से भागकर बाहर निकले और शोर मचाया। सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लेकिन सिलिंडर में आग लगी होने की वजह से ग्रामीण आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
इस बीच तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि पूरे गांव में इसकी गूंज सुनाई पड़ी। मामले की सूचना दमकल टीम को दी गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखी 15 हजार की नकदी, सोने-चांदी के जेवर, कपड़ा, बर्तन, अनाज सामग्री जलकर खाक हो चुकी थी।
विज्ञापन
गृहस्वामी के मुताबिक, सिलिंडर फटने से घर पूरी तरह से दरक गया था। दीवारें चटक गई थी। हालांकि, गनीमत रही हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। गांव के प्रधान करन सिंह ने परिवार को कपड़े और खाद्य सामग्री मुहैया कराई है।