फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   तारीख पर तारीख फिर भी नहीं कर पा रहे निर्णय

तारीख पर तारीख फिर भी नहीं कर पा रहे निर्णय

Sun, 11 Nov 2018 11:17 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
तारीख पर तारीख फिर भी नहीं कर पा रहे निर्णय
सीतापुर। ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर तैनात होने वाले सहसमन्वयक बेसिक शिक्षा विभाग के गले की हड्डी बन गए हैं। इनके चयन को लेकर दो बार परीक्षा स्थगित हो गई। वहीं कई बार डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में बैठक होने के बावजूद चयन पर निर्णय नहीं हो सका। इसके पीछे दो शिक्षक संगठन आमने-सामने आ गए हैं।
विज्ञापन


एक संघ नए सिरे से आवेदन कराना चाहता है तो दूसरा पुरानी प्रक्रिया के अनुसार ही चयन चाहता है। इन संगठनों की जिद के आगे बीएसए निर्णय लेने में अक्षम साबित हो रहे हैं। इसी वजह से दो साल से प्रक्रिया लंबित चल रही है जबकि कई बार शासन फटकार भी लगा चुका है।
विज्ञापन


जिले मेें 19 ब्लॉक संसाधन केंद्र व एक नगर क्षेत्र है। एक बीआरसी पर पांच सहसमन्यवक रखे जाते हैं। ये विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान व हिंदी विषय के होते हैं। इनका काम शिक्षकों को ट्रेनिंग देकर निपुण करते हुए शासन द्वारा मिलने वाली हर सुविधा का शिक्षकों के माध्यम से स्कूल तक पहुंचाना है। जिले में 99 पदों पर चयन होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 2011 में चयन प्रक्रिया हुई थी। तीन साल बाद 2014 में इनका कार्यकाल पूरा हो गया। इस पर अगले तीन साल 2017 तक नवीनीकृत करते हुए कार्यकाल बढ़ा दिया गया था। 2017 में नए सिरे से चयन होना था लेकिन पिछले वर्ष यह प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। कभी फाइल आगे बढ़ती तो कभी विवाद के चलते फंस जाती।

नए सत्र में नए सिरे आवेदन लिए गए थे। इस आवेदन प्रक्रिया में कई शिक्षकों ने डाक के बजाए सीधे आवेदन कर दिए थे। इसकी वजह से यह लटक गए थे। एक संगठन इन आवेदनों को शामिल कराना चाहता है तो दूसरा संगठन इन्हें रिजेक्ट कराने पर आतुर है।

इसको लेकर दो बार परीक्षा की तिथि मुकर्रर हुई लेकिन संगठनों ने बीएसए पर दबाव बनाकर परीक्षा स्थगित करा दी। इसके बाद डायट प्राचार्य ने बैठक बुलाई लेकिन इस बैठक में निर्णय नहीं हो सका। इससे बीआरसी शिक्षकों के अटैचमेंट के जरिये चल रही है।


आज होगी बैठक
पांच नवंबर को बीएसए को बैठक में बुलाया गया था लेकिन वह छुट्टी पर होने की वजह से नहीं आ पाए थे। सोमवार को फिर से बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में निर्णय होने की उम्मीद है।
-जेपी मिश्रा, डायट प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed