{"_id":"5b6c8c484f1c1b9c3e8b5ef0","slug":"171533840456-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी में अवैध रुप से चलते मिले क्लीनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी में अवैध रुप से चलते मिले क्लीनिक
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छापेमारी में अवैध रूप से चलते मिले क्लीनिक
सांडा (सीतापुर)। विकास क्षेत्र सकरन में सीएचसी अधीक्षक ने गुुरुवार को झोलाछापों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कई झोलाछाप टीम को देखते ही दुकान बंद करके निकल गए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडा अधीक्षक डॉ. यशवीर यादव ने टीम बनाकर गुरुवार को सांडा, सकरनखुर्द, गोडिय़नपुरवा चौराहा व सकरन स्थित कई झोलाछापों की क्लीनिक व मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई झोलाछाप के क्लीनिक बिना लाइसेंस के संचालित होते मिले। इनको नोटिस दिया गया है।
डॉ. यशवीर यादव ने बताया कि अधिकांश मेडिकल स्टोर व क्लीनिक बंद मिले हैं जो खुले मिले हैं उनको एक सप्ताह के अंदर जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है। बाकी बंद क्लीनिक पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान डा.ॅ संजय, डॉ. आदिअंत वर्मा, बीपीएम अवनीश मिश्रा, फार्मासिस्ट सतीश कुमार, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ध्रुव कुमार आदि मौजूद रहे।