फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   जहर खुरानों ने दो यात्रियों को लूटा

जहर खुरानों ने दो यात्रियों को लूटा

Fri, 13 Jul 2018 11:48 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
जहर खुरानों ने दो यात्रियों को लूटा
दोनों यात्रियों को पुलिस ले जिला अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन

सीतापुर। जहरखुरानी गिरोह के बदमाशों ने शुक्रवार को दो यात्रियों को बेहोश करके लूट लिया। एक यात्री को ट्रेन में सफर के दौरान अपना शिकार बनाया। जबकि दूसरे यात्री को रोडवेज बस स्टॉप पर नशीला पदार्थ खिलाया है। दोनों ही यात्रियों को पुलिस ले जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

रेउसा थाना क्षेत्र के ग्राम खरौंहा निवासी मुकेश कुमार (25) काम करने के लिए पंजाब गया था। बताते हैं कि तीन माह बाद वह ट्रेन से वापस घर के लिए चल दिया। मुकेश जिस कोच में सवार था। उसी में जहरखुरानी गिरोह के बदमाश भी मौजूद थे।
विज्ञापन


सफर के दौरान ही गिरोह ने मुकेश से बातचीत करके नजदीकियां बढ़ाई और इसी बीच किसी तरह से उसे नशीला पदार्थ खा लिया। इससे सफर के दौरान ही मुकेश की हालत बिगड़ गई। उसके बेहाल होते ही जहरखुरानों ने यात्री के पास मौजूद 20 हजार की नकदी, मोबाइल फोन व अन्य सामान लूट लिया और मौके से निकल भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर ट्रेन जब सीतापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तब यात्री किसी तरह ट्रेन से उतरकर बाहर आ गया। लेकिन स्टेशन के बाहर आते ही गिर गया। स्थानीय नागरिकों की सूचना पर पुलिस ने यात्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर सकरन थाना क्षेत्र के ग्राम कुरमिन पुरवा निवासी रामप्रकाश (22) काम करने के लिए दिल्ली गया था।

करीब दो माह तक एक कंपनी में काम करने के बाद वह शुक्रवार को रोडवेज बस से सीतापुर के लिए निकला। यहां रोडवेज बस स्टॉप पर उतरा, तो सकरन जाने के लिए सवारी का इंतजार करने लगे। बताते हैं कि रोडवेज बस स्टॉप पर ही जहरखुरान मौजूद थे।


उन्होंने रामप्रकाश को नशीला बिस्कुट खिला दिया। जिसकी वजह से कुछ देर बाद ही उसके ऊपर बेहोशी छा गई। उसके बेहोश होते ही जहरखुरान उसके पास मौजूद 15 हजार की नकदी व मोबाइल फोन लूटकर चलते बने। बस स्टॉप के निकट उस यात्री को बेहोश पड़ा देखकर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed