फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   निर्माणाधीन जीना गिरा, किशोर की दबकर मौत, दो घायल

निर्माणाधीन जीना गिरा, किशोर की दबकर मौत, दो घायल

Tue, 23 Jan 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन जीना गिरा, किशोर की दबकर मौत, दो घायल
घायलों की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन

लहरपुर (सीतापुर)। तालगांव थाना क्षेत्र में सोमवार को एक घर का निर्माणाधीन जीना गिर गया। इससे भवन स्वामी के भतीजे की दबकर मौत हो गई। जबकि उसका पुत्र व एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को नाजुक हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है।

तालगांव थाना क्षेत्र के मिरकल्लीपुर निवासी अतर सिंह घर का निर्माण करवा रहे हैं। सोमवार को घर पर काम चल रहा था। गांव का ही राम मनोरथ (40) वहां भवन निर्माण के काम में जुटा हुआ था। बताया जा रहा है कि घर के निर्माणाधीन जीने के नीचे अतर सिंह की पुत्री रजनी (12), भतीजा अंबुज (14) खेल रहे थे।
विज्ञापन


राम मनोरथ ईंट लेकर छत पर जाने की तैयारी में था। वह जैसे ही जीने के करीब पहुंचा। अचानक जीना धड़ाम से गिर गया। इससे जीने के नीचे खेल रहे अंबुज व रजनी तथा मजदूर राम मनोरथ दब गया। हादसे की खबर सुनते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से मलबा हटाकर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। तब तक अंबुज की दबकर मौत हो चुकी थी। जबकि गृहस्वामी की पुत्री रजनी व मजदूर राम मनोरथ गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। परिवार के सदस्यों ने घायलों को आननफानन कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया।


यहां पर डॉक्टरों ने दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए, उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवारीजन घटना के संबंध में ज्यादा कुछ बोलने को तैयार नहीं थे। उनका सिर्फ इतना कहना था कि यह हादसा महज इत्तफाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed