फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   17 thousand people will get home

17 हजार लोगों को मिलेंगे घर

Wed, 30 Nov 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 30 Nov 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
17 thousand people will get home
home

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में 17 हजार आवास विहीन लोगों को घर मुहैया कराए जाएंगे। यह घर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत दिए जाएंगे। मालूम हो कि मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में चयनित किए गए 140 अनुसूचित जाति की आबादी वाले गांवों के लाभार्थियों को यह आवास दिए जाएंगे।

विज्ञापन


मोदी सरकार ने पीएमएजीवाई योजना में प्रदेश के चार जिलों को लिया है, जिसमें सीतापुर भी शामिल है। योजना में चयनित गांवों में ग्राम विकास के साथ ही लाभार्थीपरक योजनाओं का संचालन किया जाना है, जिसके तहत बीस विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन गांवों में आवासहीन निर्धन परिवारों को आवास मुहैया कराना शासन की प्राथमिकता है। जिसके तहत ग्रामवार सर्वे कर 17 हजार लाभार्थियों की सूची बनाई गई है। इन सभी को तीन वर्ष में घर उपलब्ध कराया जाना है।
विज्ञापन


20 विभाग करेंगे गांवों का विकास 
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में चयनित 140 गांवों की कार्ययोजना बनाकर मंगलवार को शासन को भेज दी गई है। कार्ययोजना में बीस विभागों ने अपने गांवों की कार्ययोजना उपलब्ध कराई है, इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 17 हजार लाभार्थियों को आवास देने के लिए कार्ययोजना भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed