{"_id":"69adcb1f113484c28e0edd77","slug":"17-agriculture-graduates-got-employment-through-agri-junction-scheme-sitapur-news-c-102-1-slko1052-151480-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: एग्री जंक्शन योजना से 17 कृषि स्नातकों को मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: एग्री जंक्शन योजना से 17 कृषि स्नातकों को मिला रोजगार
Mon, 09 Mar 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। कृषि विभाग की ओर से प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना (एग्री जंक्शन) संचालित की जा रही है। इसके तहत 17 कृषि स्नातक बेरोजगारों को लाभान्वित किया गया है। उन्हें खाद, बीज, कीटनाशक बिक्री के लिए निशुल्क लाइसेंस उपलब्ध कराए गए हैं। ऋण उपलब्ध कराने के लिए बैंकों को आवेदन भेजे गए हैं। दो आवेदन स्वीकृत हो गए हैं।
जिले के कृषि स्नातकों को रोजगार मुहैया कराने के लिए कृषि विभाग एग्री जंक्शन योजना का संचालन कर रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में योजना के तहत 18 कृषि स्नातकों को लाभान्वित करने का लक्ष्य था। 17 कृषि स्नातकों को 13 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण देकर लाभान्वित किया गया है।
चयनित एक कृषि स्नातक ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग नहीं किया। आवेदित बेरोजगारों को निशुल्क खाद, बीज, कीटनाशक बेचने का लाइसेंस दिया गया है। जिस दुकान में वह कारोबार करेंगे, उसका किराया भी विभाग दे रहा है। इसके लिए अधिकतम एक हजार रुपये प्रतिमाह दिया जा रहा है।
विज्ञापन
संबंधित कृषि स्नातकों को तकनीकी अफसर राम निवास सहयोग प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एग्री जंक्शन शॉप पर दिए जाने वाले पांच लाख रुपये अनुदान पर सात हजार रुपये ब्याज भी दिया गया है। बेहटा ब्लॉक की एक महिला कृषि स्नातक को भी योजना का लाभ मिला है। उप कृषि निदेशक डाॅ. एसके सिंह ने बताया कि एग्री जंक्शन योजना के तहत 17 कृषि स्नातकों को लाभान्वित किया गया है।