{"_id":"6aeee1f3aed55bdada0aa872","slug":"17-41-lakh-rupees-looted-from-jeweler-on-dhanteras-in-sitapur-three-bike-borne-miscreants-carried-out-crime-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: धनतेरस पर ज्वेलर्स से 17.41 लाख की लूट, बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: धनतेरस पर ज्वेलर्स से 17.41 लाख की लूट, बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
Sat, 07 Nov 2026 02:02 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:02 PM IST
सार
सीतापुर में धनतेरस की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने सराफा कारोबारी को रास्ते में रोककर मारपीट की और करीब 17.41 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व नकदी लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस ने रात में कांबिंग शुरू की।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के सीतापुर में संदना थाना क्षेत्र में लूट की वारदात सामने आई है। मंझारी चौराहा स्थित श्रेयांश ज्वेलर्स के मालिक विमलेश रस्तोगी को निशाना बनाया गया। मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उनसे करीब 17 लाख 41 हजार रुपये की ज्वेलरी और नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
यह घटना शक्रवार की रात हुई। मूल रूप से सिधौली के प्रेमनगर उत्तरी निवासी विमलेश रस्तोगी मंझारी चौराहे पर अपनी दुकान संचालित करते हैं। दिनभर दुकान चलाने के बाद देर शाम अपने घर लौट रहे थे। उनके पास सात किलोग्राम चांदी, 25 ग्राम सोना और 80 हजार रुपये की नकदी मौजूद थी।
रास्ते में नंदवन ब्रह्मदेव बाबा स्थान के पास बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। मारपीट करते हुए उनके पास मौजूद सभी कीमती सामान लूट लिया गया। लूट की सूचना मिलने पर पुलिस ने रात में ही पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। हालांकि,अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।