{"_id":"6a07675626645148cd044192","slug":"1619-daughters-will-get-married-through-mass-marriage-scheme-sitapur-news-c-102-1-slko1052-156028-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सामूहिक विवाह योजना से 1,619 बेटियों के पीले होंगे हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सामूहिक विवाह योजना से 1,619 बेटियों के पीले होंगे हाथ
Sat, 16 May 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 16 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से इस वित्तीय वर्ष में 1,619 बेटियों के हाथ पीले होंगे। इस बार तीन चरण में सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। इसके लिए ब्लॉक और निकायवार लक्ष्य निर्धारित किया गया है। संबंधित बीडीओ और अधिशासी अधिकारी को इसी के अनुरूप जरूरतमंद बेटियों के चयन की जिम्मेदारी डीएम ने दी है। साथ ही समाज कल्याण विभाग को ऑनलाइन आवेदनों के आधार पर पात्रों के चयन के निर्देश दिए गए हैं।
जिले में 19 ब्लॉक और 11 निकाय हैं। इन क्षेत्रों की जरूरतमंद 1,619 बेटियों का धूमधाम से सामूहिक विवाह कराया जाएगा। शासन से जिले का लक्ष्य तय होने के बाद डीएम डाॅ. राजागणपति आर ने ब्लाॅक और निकायवार लक्ष्य तय कर सामूहिक विवाह कराने के निर्देश संबंधित अफसरों को दिए हैं। जरूरतमंद बेटियों की ओर से योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। संबंधित आवेदनों की जांच के बाद पात्रों का चयन किया जाएगा। इसके बाद सामूहिक विवाह आयोजन की तिथि और स्थल चयन कर इसकी सूचना संबंधित आवेदन करने वाली बेटी के मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी। एक जोड़े के विवाह पर एक लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल ने बताया कि लक्ष्य के अनुसार सामूहिक विवाह कराए जाएंगे। इस संबंध में सभी संबंधित जिम्मेदारों पत्र भेजा गया है।