{"_id":"5bf45391bdec2269377f86aa","slug":"161542738833-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप
तंबौर (सीतापुर)। थाना इलाके में एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थानाक्षेत्र के देवपालपुर में रहने वाले तोताराम का सोमवार को किसी बात पर अपनी पत्नी पिंकी (28) से कहासुनी हो गई। इसके बाद तोताराम घर से निकल गया। देर शाम वापस लौटने पर संदिग्ध हालात में पिंकी का शव कमरे की छत के कुंडे में रस्सी के सहारे फंदे पर लटकता पाया गया।
खबर पाकर देर रात मृतका के मायके वाले भी पहुंच गए। मृतका के पिता शुकई निवासी सजानापुर थाना मानपुर ने बताया कि दो साल पहले बेटी पिंकी की शादी की थी। शादी के बाद से ससुराल में अतिरिक्त दहेज की खातिर उसे आए दिन प्रताड़ित किया जाता था।
विज्ञापन
आरोप है कि ससुरालीजनों द्वारा उसकी बेटी की हत्या कर शव लटकाया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक कुशवाहा ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति, जेठ व जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।