फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सजग रहें, अनमोल है जीवन

सजग रहें, अनमोल है जीवन

Fri, 17 Nov 2017 12:35 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
सजग रहें, अनमोल है जीवन
गाड़ी चलाते समय न लगाएं इयरफोन
विज्ञापन


महमूदाबाद। घर से निकलने के बाद आपके मां-बाप, मित्र व शुभचिंतक आपके लौटने का इंतजार करते हैं। सड़क पर बाएं चलने के अलावा सड़क पार करते समय सतर्कता बेहद जरूरी है।

कोई भी वाहन चलाते समय मोबाइल व उसके इयरफोन का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। युवक बाइक से स्टंट न करें और हेलमेट जरूर पहनें। खुद सजग रहें और दूसरों को प्रेरित करें।
विज्ञापन


आप ट्रैफिक नियमों का पालन कर चलेंगे तो दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे। यह कहना है पुलिस उपाधीक्षक मो. जावेद खान का। वह गुरुवार को सीता इंटर कॉलेज सभागार में ‘अमर उजाला’ फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में बच्चों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है। इससे बढ़कर दुनिया में कुछ भी नहीं है। कुछ बच्चे बालों की डिजाइन बिगड़ने के डर से हेलमेट पहनने से परहेज करते हैं।

जबकि दुर्घटना के समय हेलमेट जीवन रक्षक कवच का काम करता है। हेलमेट लगे होने से हादसे के समय शरीर का सबसे नाजुक व सेंसटिव अंग सिर सुरक्षित रहता है।

यातायात नियमों की अनदेखी पर पुलिस जो कार्रवाई करती है, वह भी आपको जागरूक करने के लिए है। सारे नियम-कानून जनता की सुरक्षा के लिए बने हैं।

आपकी सुरक्षा को लेकर हम फिक्रमंद हैं, तभी पुलिस दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट व चार पहिया चालकों को सीट बेल्ट लगवाने का निरंतर प्रयास कर रही है।

उन्होंने बताया सड़क पर पैदल चलने वालों के लिए भी नियम हैं। हमेशा सही साइड में चलें। किसी भी सड़क को एकाएक नहीं पार करना चाहिए।

पहले सावधानी पूर्वक दोनों ओर देखने के बाद जब कोई वाहन न आ रहा हो तभी सड़क पार करनी चाहिए। यातायात नियमों का पालन करने से स्वयं की रक्षा के साथ दूसरों की सुरक्षा भी होती है।


सीता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रमेश बाजपेयी ने कहा कि छात्र जीवन सीखने के लिए सबसे अच्छा अवसर है। इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक जयंती प्रसाद गंगवार, उपनिरीक्षक इंद्र कुमार सचान व रिषभ यादव, महिला आरक्षी आरजू, कविता रानी, राजेंद्री पाल व सीमा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed