{"_id":"5d0145e0bdec22075e0787f9","slug":"156036450318-sitapur-news138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिन बरसे चले गए बदरा, गर्मी से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिन बरसे चले गए बदरा, गर्मी से लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। मौसम ने बुधवार सुबह अचानक करवट बदली। आसमान में काले बादल घिर आए। तेज धूल भरी हवा चलने लगी। मौसम में बदलाव से गर्मी से राहत मिली। बारिश की उम्मीद से लोगों के चेहरे खिल उठे।
कुछ ही देर बाद मौसम ने फिर करवट ली और आसमान साफ हो गया। सूर्यदेव ने चमक बिखेरनी शुरू कर दी। बारिश की आस लगाए लोगों को मायूस होना पड़ा। मौसम में बदलाव से पारा तीन डिग्री लुढ़ककर 39 पर पहुंच गया।
इसके बाद भी उमस से लोगों को राहत नहीं मिली। गुरुवार को मौसम में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। हल्की बदली छाने से उमस बढ़ने के आसार हैं।
बुधवार सुबह से मौसम के तेवर कुछ नरम थे। सुबह करीब आठ बजे आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। देखते ही देखते तेज धूल भरी हवा चलने लगी।
जिससे हाईवे पर यातायात ठिठक गया। वाहन जहां-तहां रुक गए। मौसम के करवट लेने से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को कुछ राहत मिली।
बारिश के आसार नजर आने से हर किसी का मन मयूर झूम उठा। मगर लोगों की यह खुशी अगले ही पहर हवा थमने के बाद आसमान साफ होते ही काफूर हो गई। सूरज की किरणों ने उमस इस कदर बढ़ाई कि जनमानस बेचैन हो उठा।
विज्ञापन
मौसम में बदलाव से मंगलवार के मुकाबले बुधवार को पारे में तीन डिग्री की गिरावट के बाद भी उमस से छुटकारा नहीं मिला। दोपहर के समय राहगीर पस्त होकर छांव तलाशते नजर आए।
सूर्यास्त के बाद भी भीषण गर्मी ने चैन नहीं दिया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।