{"_id":"5cfff104bdec2207490a1c33","slug":"156027724414-sitapur-news190","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर की दवा लिखने पर सीएचसी अधीक्षक को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर की दवा लिखने पर सीएचसी अधीक्षक को फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रिख/सीतापुर। अमर उजाला के माई सिटी में मंगलवार को ‘समय से ओपीडी में नहीं बैठते डॉक्टर’ शीर्षक से प्रकाशित खबर का सीएमओ ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। उनके निर्देश एसीएमओ डॉ. उदय प्रताप ने सीएचसी पहुंचकर निरीक्षण किया। बाहर की दवा लिखने की शिकायत पर सीएचसी अधीक्षक को फटकार लगाई।
एक दिन पहले सीएचसी मिश्रिख में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशन के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी। सीएमओ ने सीएचसी पर सभी सुविधाएं होने की बात कहते हुए एसीएमओ को निरीक्षण के लिए भेजा।
निरीक्षण के समय वार्ड वॉय से कौन सा कूड़ा किस बाल्टी में डाला जाएगा इसकी जानकारी ली तो वह नहीं बता सकें। इसके बाद स्वीपर राजकुमार से कूड़े के बारे में पूछा तो वह भी अनभिज्ञ रहे। चिकित्सकों द्वारा बाहर से दवा लिखने की शिकायत मिलने पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रखर श्रीवास्तव की जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
कहा कोई भी चिकित्सक बाहर से दवा नहीं लिखेगा। अगर लिखता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार अन्य सुविधाओं का भी जायजा लिया। निरीक्षण के समय सीएचसी में केवल अधीक्षक ही उपस्थित मिले।