फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   450 सफाईकर्मी फिर भी शहर साफ नहीं

450 सफाईकर्मी फिर भी शहर साफ नहीं

Wed, 12 Jun 2019 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
450 सफाईकर्मी फिर भी शहर साफ नहीं
सीतापुर। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इससे उठने वाली बदबू से राहगीर परेशान हैं। ऐसा नहीं कि इनको साफ करने वालों की कमी है। शहर में 450 से अधिक सफाई कर्मचारी तैनात है लेकिन यह फौज भी शहर को स्वच्छ नहीं रख पा रही है। गंदगी से संक्रामक बीमारियों के फैलने का भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


शहर की आबादी करीब दो लाख है। यह 30 वार्डों में बसती है। पूरा शहर साफ सुथरा बना रहे, इसके लिए नगर पालिका में 450 सफाई कर्मचारियों की तैनाती है। लेकिन यह फौज भी शहर को साफ नहीं रख पा रही है। यह सब सफाई कर्मचारियों की लापरवाही व नगर पालिका के ढुलमुल रवैये के कारण हो रहा है।
विज्ञापन


बाशिंदों का कहना है कि सफाई कर्मचारी मोहल्ले में सप्ताह में एक बार ही आते हैं। वह भी कुछ प्रमुख स्थानों पर सफाई करके निकल जाते हैं। इससे मोहल्लों में गंदगी के जगह-जगह पर ढेर लगे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरदोई रोड
शहर के हरदोई रोड पर ओपीजी फाउंडेशन के निकट कूड़े का ढेर लगा है। यहां रोजाना कूड़ा डाला जा रहा है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि सफाईकर्मी रोजाना नहीं आते है। कूड़ादान भी नहीं है। मजबूरी में यहां पर कूड़ा डाल रहे हैं। इस वजह से राहगीरों को बदबू के बीच से होकर निकलना पड़ रहा है।


चुंगी चौकी
चुंगी चौकी के निकट शालू कपूर क्लीनिक के सामने कूड़े का ढेर है। यहां पर हर समय टहलते रहते है। मोहल्लेवासियों का कहना है मोहल्ले में कूड़ा फेंकने के लिए एक भी डस्टबिन नहीं है तो कूड़ा कहां फेंके। मजबूरी में सड़क पर कूड़ज्ञ डालते है। सफाईकर्मी हफ्ते में एक बार ही आता है। वह भी कुछ प्रमुख स्थानों पर सफाई कर चला जाता है।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई
शहर को स्वच्छ बनाया जाएगा। जिन स्थानों पर गंदगी है, वहां पर सफाई कर्मचारी भेजकर इस समस्या को दूर कराया जाएगा। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।
- गुरुप्रसाद पांडेय, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed