{"_id":"5ced7f06bdec22077654f46f","slug":"15590684702-sitapur-news4","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका के दस्तावेज जलने के मामले की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका के दस्तावेज जलने के मामले की होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। नगर पालिका सीतापुर में सरकारी अभिलेख जलाए जाने पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी से इस पूरे मामले में जांच रिपोर्ट तलब की है।
इससे नगर पालिका प्रशासन में हड़कंप है। नगर पालिका सीतापुर में मार्च व अप्रैल में लगातार दो बार रिकॉर्ड रूम में आग लग गई। इस आग में तमाम महत्वपूर्ण अभिलेख जल गए थे।
माना जा रहा है कि ये फाइलें नगर पालिका के अध्यक्ष व कर्मचारियों के भ्रष्टाचार से जुड़ी हुई थी। इस वजह से साक्ष्य मिटाने को लेकर आग लगा दी गई थी।
नगर पालिका इस मामले की आज तक जांच नहीं करा सका है। एक बार घटना होने के बाद इससे न तो सबक लिया गया, न ही जांच कराई गई। इससे आरोपियों ने दोबारा इस घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
इस पर गंभीरता दिखाते हुए जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी से जांच रिपोर्ट तलब की है। पूरे मामले की जांच आख्या मांगी है। एडीएम विनय पाठक का कहना है पूरे मामले की गहनता से जांच होगी।