फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   युवक पर फेंका तेजाब, मौत

युवक पर फेंका तेजाब, मौत

Sun, 26 May 2019 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
युवक पर फेंका तेजाब, मौत
मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में ननिहाल आए एक युवक पर तेजाब फेंक दिया गया। घटना में उसकी मौत हो गई। इस दुस्साहसिक वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वारदात की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है। मृतक के पिता ने तीन लोगों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



थानाक्षेत्र मछरेहटा के ददौरा गांव में रहने वाला गुंजन द्विवेदी (19) पुत्र सुधीर 24 मई को अपने ननिहाल बहुती कोतवाली मिश्रिख आया था। बताया जाता है कि गुंजन के मोबाइल पर कॉल कर किसी ने उसे बुलाया। इसके बाद उसकी हत्या कर शव बेहड़ा माफी के जंगल में फेंक दिया। देर शाम ग्रामीणों ने शव पड़ा होने की खबर पुलिस को दी।
विज्ञापन



पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक की बाइक से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर क्षत-विक्षत हालत में शव पड़ा पाया। मृतक के शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह तेजाब से जला दिया गया था। मृतक की शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मृतक के पिता ने गांव के राकेश उर्फ गोलू उसके रिश्तेदार दयाशंकर तथा देवपारा निवासी कौशल किशोर के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया जाता है कि मृतक का प्रेम प्रसंग गांव की ही एक युवती से था। यही प्यार उसके कत्ल की वजह बन गई।



कोतवाली प्रभारी ब्रजेश राय ने बताया तीनों आरोपियों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज करते हुए कौशल किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही शेष दोनों आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed