फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   मोबाइल पर मिलेगी मतगणना की ताजा अपडेट

मोबाइल पर मिलेगी मतगणना की ताजा अपडेट

Thu, 23 May 2019 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल पर मिलेगी मतगणना की ताजा अपडेट
सीतापुर। इस बार लोकसभा चुनाव के नतीजे की पल-पल की अपडेट मोबाइल पर मिलेगी। हर राउंड के बाद रुझान जारी किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से ‘सुविधा एप’ के जरिये पहली बार यह सहूलियत मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे मतगणना प्रारंभ होने के बाद से ही इस पोर्टल पर अपडेट मिलनी शुरू हो जाएगी। लोकसभा चुनाव की मतगणना 23 मई को होनी है।

हर शख्स मतगणना के रुझान जानने को उत्सुक है। अभी तक लोगों को तरह-तरह की मशक्कत करनी पड़ती थी। चुनाव आयोग ने लोगों की सहूलियत के लिए सुविधा एप बनाया है।
विज्ञापन


एंड्रायड मोबाइल या कम्प्यूटर पर यह एप डाउनलोड कर ओपन किया जा सकता है। इसके माध्यम से पहली बार चुनावी परिणाम की अपडेट जानने के लिए लोगों को मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर बैठे या किसी भी जगह से मोबाइल पर मतगणना की ताजा अपडेट जान सकेंगे। सुविधा एप में एक विकल्प मतगणना वाला शामिल है। ज्यों ही मतगणना का एक राउंड पूरा होगा, उस समय तक ईवीएम से गिने जा चुके मतों की जानकारी इस एप पर अपलोड कर दी जाएगी। मतगणना के रुझान सुबह नौ बजे से आना शुरू हो जाएंगे।

हर राउंड के बाद मिलेगी जानकारी
एंड्रायड मोबाइल धारक को इसके लिए निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाकर या प्ले स्टोर से ‘सुविधा एप’ अपलोड करना होगा। एप में एक विकल्प मतगणना का है।

इसमें लोकसभा क्षेत्र में विधानसभावार प्रत्याशियों को मिले मतों की गणना के आंकड़े प्रत्येक राउंड के बाद दर्ज किए जाएंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय सुविधा पोर्टल पर हर राउंड के आंकड़े अपलोड करेगा।


इसके बाद मतगणना वाली सुबह से लेकर गणना पूरी होने तक सभी राउंड की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। जब चाहें इस एप पर मतगणना की अपडेट हासिल कर सकते हैं।

प्रत्येक रांडड के बाद सुविधा एप पर आंकड़े अपडेट किए जाएंगे। यह एप लोगों को आसानी से मतगणना की जानकारी मुहैया कराती रहेगी।
- विनय पाठक , उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम


पहले होगी डाक मतपत्रों की गणना
मतगणना के दौरान सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी। सरकारी कर्मचारियों के लिए डाक मतपत्र से मतदान की व्यवस्था होती है। इस बार सैनिकों और अर्द्ध सैनिक बलों के लिए डाक मतपत्र के साथ ऑनलाइन मतदान की व्यवस्था भी की गई थी। डाक मतपत्रों के साथ ऑनलाइन वोट भी गणना में शामिल किए जाएंगे। डाक मतपत्र ट्रेजरी के डबल लॉक में सुरक्षित रखवा दिए गए थे। गुरुवार सुबह सात बजे डाक मतपत्रों को मतगणना स्थल ले जाते समय प्रत्याशियों के एजेंट भी मौजूद रहेंगे। इसके लिए प्रत्याशियों को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed