फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   अरुण अध्यक्ष व कौशलेंद्र महामंत्री बने

अरुण अध्यक्ष व कौशलेंद्र महामंत्री बने

Sat, 23 Mar 2019 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
अरुण अध्यक्ष व कौशलेंद्र महामंत्री बने
सीतापुर। राष्ट्रीय कवि संगम सीतापुर इकाई की ओर से सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें प्रांतीय अध्यक्ष अनिल अमल ने सीतापुर की कमेटी में संरक्षक आलोक सीतापुरी, पद्मकांत शर्मा प्रभात, दिनेश मिश्र राही, केदारनाथ शुक्ल, इंजी. अंबरीष श्रीवास्तव अंबर, डॉ. मनोज दीक्षित, डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव व राजकुमार तिवारी को बनाया है।
विज्ञापन



अध्यक्ष अरुण शर्मा बेधड़क, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अपूर्व त्रिवेदी, उपाध्यक्ष कार्तिकेय शुक्ल, दीपक सिंह बादल, महामंत्री कौशलेंद्र अवस्थी, कोषाध्यक्ष बिंदु प्रभा, मंत्री आचार्य अंबिका अंबुज, अशोक सिंह अविरल, लक्ष्मी शुक्ल बनाए गए हैं। इनके अलावा आकाश आजाद, नितिन मिश्र निश्छल, पवन कुमार अनमोल व सुधांशु त्रिवेदी को कार्यकारिणी सदस्य नामित किया है।
विज्ञापन



इसके बाद आयोजित काव्य समारोह में कवियों ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पदमकांत शर्मा प्रभात ने कहा कि कवि का धर्म समाज का जागरण प्रबोधन करना है, जिसके लिए राष्ट्रीय कवि संगम कृतसंकल्प है। प्रांतीय अध्यक्ष अनिल अमल ने कहा कि हमारी इस संस्था का उद्देश्य सहज कविता के कथ्य को भटकने से बचाते हुए उसे एक सार्थक दिशा प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्य अतिथि डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि कवि की कविता में सहज शिल्प बरबस आ ही जाता है, इसलिए छंदों के शिल्प से भटकाव उचित नहीं लगता। इस अवसर पर अंकित प्रसून, ब्रजेंद्र मिश्र, अरुणेश मिश्र, रजनीश मिश्र व राजेश श्रीवास्तव अजनबी आदि ने मन मोहक काव्यपाठ किया। कार्यक्रम में डॉ. जीवनलाल शर्मा, हरिनारायण शर्मा, रामचंद्र मिश्र, सुशील कुमार, अशोक सिंह व राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed