फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बच्चों का शैक्षिक मूल्यांकन बनेगा विद्यालय की पहचान

बच्चों का शैक्षिक मूल्यांकन बनेगा विद्यालय की पहचान

Mon, 04 Mar 2019 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
बच्चों का शैक्षिक मूल्यांकन बनेगा विद्यालय की पहचान
प्रत्येक परिषदीय विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता की पहचान अब उसकी ग्रेडिंग से ही होगी। यह ग्रेडिंग नौनिहालों के अर्जित ज्ञान के आधार पर दी जाएगी।
विज्ञापन


इससे एक तो नौनिहालों के शैक्षिक स्तर का पता चलेगा, वहीं शिक्षकों ने बच्चों को पढ़ाने पर कितना परिश्रम किया है, इसकी भी हकीकत सामने आ जाएगी। इसके लिए बच्चों की एक परीक्षा कराई जाएगी।

इस परीक्षा में स्कूल के शिक्षकों की कोई भूमिका नहीं होगी। प्रश्नपत्र सीधे शासन से उपलब्ध कराए जाएंगे। इसको लेकर जल्द ही परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन


ग्रेडिंग तय होने के बाद बीएसए उस विद्यालय पर विशेष फोकस करके उच्चस्तरीय श्रेणी में लाने का प्रयास करेंगे। परिषदीय विद्यालय की पहचान उसके नाम से है।

यहां पढ़ने वाले बच्चे गुरुजी से कितना सीखते हैं, इसको जानने का कोई तरीका नहीं है। इससे शिक्षक व नौनिहाल के शैक्षिक स्तर का पता नहीं चल पाता है। इन सब समस्याओं को देखते हुए शासन ने ग्रेडिंग फॉर्मूला लागू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत प्रत्येक विद्यालय को एक ग्रेड दिया जाएगा। यह ग्रेड स्कूल में पढ़ने वाले नौनिहालों के शैक्षिक स्तर को परखने के बाद मिलेगा। इसके लिए एक परीक्षा कराई जाएगी। यह परीक्षा केवल एक दिन की होगी।

इसमें नौनिहाल अपने ज्ञान का प्रदर्शन करेंगे। फिर इन उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। इस मूल्यांकन के बाद स्कूल की ग्रेडिंग की जाएगी।

इससे एक तो नौनिहाल के ज्ञान का पता चलेगा, वहीं गुरुजी ने बच्चों को पढ़ाने में कितनी मेहनत की है, इसका भी आसानी से पता चल सकेगा। इसको लेकर जल्द ही परीक्षा होगी। उसके बाद ही ग्रेडिंग लागू होगी।

जिला समन्वयक प्रशिक्षण सत्येंद्र मिश्रा ने बताया कि इस परीक्षा में केवल बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। नौनिहाल हां व नहीं में इनका उत्तर देंगे। कक्षा एक व दो में 30 प्रश्न होंगे जिनके लिए 50 मिनट का समय दिया गया है।

इसी प्रकार कक्षा तीन में 40, 4 व 5 में 40 प्रश्न होंगे। इनका समय 90 मिनट होगा। कक्षा 6, 7 व 8 में 50 प्रश्न होंगे जिनके लिए 120 मिनट का समय दिया गया है।


बीएसए अजय कुमार ने बताया कि हर विद्यालय की ग्रेडिंग की जाएगी। इससे विद्यालय की गुणवत्ता का आकलन हो सकेगा। इसको लेकर तैयारियां चल रही हैं। इससे विद्यालय की कमियां सामने आएंगी जिनको दूर किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed