{"_id":"5c3397ddbdec2257491cdc6f","slug":"151546885085-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटकता मिला किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटकता मिला किशोर का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तम्बौर (सीतापुर)। थाना इलाके में घास लेने गए एक किशोर का शव खेत में लगे पेड़ पर फंदे से लटकता पाया गया। मृतक के परिवारीजनों ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
स्थानीय थानाक्षेत्र के पड़रिया गांव में रहने वाला अनूप कुमार (14) पुत्र बहादुर सोमवार की सुबह घास लेने खेतों की ओर गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर घरवालों ने तलाश शुरू की तो खेत में लगे एक पेड़ पर फंदे से उसका शव लटकता मिला। मृतक के पिता ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी सियाराम वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध हत्या व एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की वजह स्पष्ट होगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।