{"_id":"5a677f8a4f1c1ba4268b6148","slug":"151516732298-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों की कंप्यूटर पर थिरकेंगी उंगुलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाहियों की कंप्यूटर पर थिरकेंगी उंगुलियां
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
पुलिस विभाग को मिले आधुनिक सिस्टम के जानकार 459 ऑपरेटर
सीतापुर। पुलिस महकमे में सिपाहियों की कंप्यूटर पर अंगुलियां थिरकेंगी। कंप्यूटर में पारंगत बनाने के लिए चयनित सिपाही पिछले छह माह कंप्यूटर ट्रेनिंग ले रहे थे। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद मंगलवार को पासिंग आउट परेड में प्रदेश पुलिस को 459 ऑपरेटर मिल गए हैं।
पासिंग लाइन पार करते ही उनके चेहरों पर विजयी मुस्कान देखते ही बन रही थी। ये ऑपरेटर अब बहुत जल्द ही पुलिस महकमे में मौजूद आधुनिक उपकरणों को संभालेंगे । इससे पुलिस महकमे को बड़ी मदद मिलेगी।
जिले की एटीसी में बीत छह माह से 459 कंप्यूटर ऑपरेटरों को पुलिस सिस्टम से जुड़ी जानकारी दी जा रही थी। जिसमें कंप्यूटर टाइपिंग के अलावा सर्विलांस आदि आधुनिक सिस्टमों की शिक्षा से ऑपरेटरों को पारंगत किया गया।
विज्ञापन
करीब छह माह तक ट्रेनिंग के बाद मंगलवार को वह दिन आया, जब जवानों की ट्रेनिंग संपन्न हो गई। मंगलवार को एटीसी ग्राउंड में मुख्य अतिथि एटीसी के एसपी राहुल यादुवेंद्र ने जवानों का मान प्रणाम लिया। कदमताल करते हुए जवानों ने जैसे ही पासिंग लाइन को पार किया।
वे सभी खुशी से उछल पड़े। उनके चेहरों पर अपने परिश्रम का फल पाने की मुस्कान साफ नजर आ रही थी। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि कंप्यूटर ट्रेनिंग में पारंगत हुए सभी जवान पुलिस महकमे में बेहद अहम भूमिका निभाएंगे।
इस आधुनिक युग में पुलिस भी हाईटेक व्यवस्था से लैस हो रही है। लेकिन अभी जवानों के पास आधुनिक सिस्टम को ऑपरेट करने की पूरी जानकारी नहीं है। यही वजह है कि ऑपरेटरों को आधुनिक सिस्टमों को ऑपरेट करने की जानकारी गई।
उन्होंने कहा कि आधुनिक सिस्टम से पारंगत ऑपरेटर पुलिस महकमे के आधुनिक सिस्टमों को बेहतर ढंग से चला सकेंगे। इससे पुलिसिंग व्यवस्था और भी मजबूत होगी। इस मौके पर 11 वीं वाहिनी के कमांडेंट मनोज कुमार झा, एटीसी के सीओ मनोज कुमार बिष्ट, अवधेश कुमार पांडेय, आरआई अनिल कुमार सिंह मौजूद थे।
अब थानों के कंप्यूटर पर होगा सुचारु काम
सीतापुर। जिले में पुलिस आफिस समेत सभी थानों में कंप्यूटर लगे हुए हैं। शासन की मंशा है कि इन कंप्यूटरों पर ही रिपोर्ट दर्ज हो। वहीं रिपोर्ट दर्ज होने के साथ उस पर की गई पुलिस कार्रवाई का ब्योरा भी लोड हो। लेकिन पुलिस महकमे में कंप्यूटर के जानकार न होने के कारण सिस्टम ढंग से काम नहीं कर रहे थे।
शासन की इसी मंशा के तहत ऑपरेटरों की भर्ती की गई और उन्हें छह माह का कोर्स कराया गया। बताया जा रहा है कि सीतापुर जिले से करीब 28 ऑपरेटर इस एटीसी में ट्रेनिंग ले रहे थे। माना जा रहा है कि ट्रेनिंग पूरी होने के बाद जिले को 28 कंप्यूटर ऑपरेटर मिल सकेंगे।
ये ऑपरेटर पुलिस महकमे में मौजूद आधुनिक सिस्टमों को ढंग से ऑपरेट भी कर सकेंगे। थानों में कंप्यूटर पर ही रिपोर्ट दर्ज होगी। किसी भी अपराधी को पकड़ने के लिए सर्विलांस जैसे सिस्टम का उपयोग भी थाना स्तर पर हो सकेगा। ये ऑपरेटर आपराधियों की लोकेशन थाने में बैठकर ही ट्रैक कर सकेंगे।
इससे पुलिस अपराधियों पर भी अंकुश लगा सकेगी। इसके अलावा पुलिस कार्रवाई का ब्योरा ऑनलाइन फीड किया जा सकेगा। जिससे प्रदेश मुख्यालय पर बैठे अधिकारी जिले में पुलिस कार्रवाई की हकीकत जान सकेंगे।