{"_id":"596b91814f1c1b1d718b4880","slug":"151500221825-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह पूर्व थाने से भागे चोरी के आरोपी को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह पूर्व थाने से भागे चोरी के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने से भागे चोरी के आरोपी को दबोचा
तंबौर (सीतापुर)। करीब एक माह पूर्व थाने से भागे चोरी के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की बाइक, जेवर बरामद कर एक तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक छह जून को इंदिरा नगर निवासी शिव भगवान नाग के यहां जेवर आदि चोरी हो गया था। चोरी के इस मामले में शक के आधार पर तंबौर कस्बे के गांजर इंटर कॉलेज के निकट नईबस्ती निवासी बाला को थाने लाया गया था। जहां से वह लघुशंका के बहाने आठ जून को भाग निकला था। उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस का कहना है कि शनिवार की शाम आरोपी को गांजर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी गया जेवर, चोरी की बाइक बरामद हुई है। साथ ही उसके कब्जे से देशी तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है।