फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   15 villages on target of river due to rise in water level

जलस्तर बढ़ने से नदी के निशाने पर 15 गांव

Sun, 31 Jul 2022 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
15 villages on target of river due to rise in water level
लखीमपुर मार्ग पर महर्षि स्कूल के पास जलभराव से निकलते वाहन। - संवाद - फोटो : SITAPUR
रेउसा (सीतापुर)। शारदा व सरयू नदी के जलस्तर में शनिवार को इजाफा हो गया। इसकी वजह से करीब 15 गांवों के किनारे तक पानी पहुंच गया है। तहसील प्रशासन ने प्रभावित गांवों का निरीक्षण करके वहां के हालात देखे। ग्रामीणों का सतर्क रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन

बिसवां तहसील में शारदा व सरयू नदी के जलस्तर में पिछले दो दिन से लगातार इजाफा हो रहा है। पानी बढ़ने से तलहटी के गांवों के लोगों की मुसीबतें बढ़नी शुरू हो गई हैं। ग्रामीण बराबर पानी पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

जलस्तर बढ़ने से जटपुरवा, कमरिया, शेखूपुर, पासिनपुरवा, दुर्गापुरवा, सुकईपुरवा, नया निर्मलपुरवा, आसारामपुरवा, रामलालपुरवा, म्योडी छोलहा, ताहपुर, बजहा, गौढ़ी, सीपतपुर, दहला आदि गांवों के किनारे पानी पहुंच गया है। खेत खलिहान में पानी भर गया है। इन गांवों के ग्रामीणों का कहना है कि अगर इसी तरह से पानी बढ़ता चला गया तो निश्चित ही बाढ़ जैसे हालात हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे ग्रामीण अब पलायन करने की तैयारी में जुट गए है। तहसीलदार अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में बाढ़ जैसे कोई हालात नहीं है। जलस्तर बढ़ा है लेकिन इससे कोई खतरा नहीं है।
बैराजों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इसी वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। बाढ़ राहत परियोजनाएं पूरी हो गईं हैं। गांव पूरी तरह से सुरक्षित है।
- विशाल पोरवाल, अधिशाषी अभियंता, नहर विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed