{"_id":"65ff2e43e53437f2b7076614","slug":"15-lakh-young-voters-will-play-a-decisive-role-in-the-elections-sitapur-news-c-102-1-slko1052-111700-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 15 लाख युवा मतदाताओं की चुनाव में रहेगी निर्णायक भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 15 लाख युवा मतदाताओं की चुनाव में रहेगी निर्णायक भूमिका
Sun, 24 Mar 2024 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 24 Mar 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। इस बार के लोकसभा चुनाव में युवा मतदाता निर्णायक की भूमिका में रहेंगे। मतदाता सूची में युवा मतदाताओं की संख्या इसकी तस्दीक कर रही है। इनकी संख्या 15 लाख से अधिक है। सीतापुर लोकसभा क्षेत्र के युवाओं में चुनाव को लेकर उत्साह है।
जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या 31,87,472 है। इसमें 18 व 19 साल के युवा मतदाताओं की संख्या 41,404 है। 20 से 29 साल के मतदाताओं की संख्या छह लाख 22 हजार 900 है। जबकि 30 से 39 साल के मतदाताओं की संख्या आठ लाख 39 हजार 409 है। इस तरह 18 से 39 साल के मतदाताओं की संख्या 47.30 फीसदी है। चुनावी गणित के रणनीतिकार बताते हैं कि युवा मतदाताओं की प्रत्याशियों की जीत-हार में अहम भूमिका रहेगी। इसे देखते हुए पार्टियां इस वर्ग को रिझाने में लगी हैं। अब इसमें कौन सफल होगा, यह मतदान के बाद ही पता चलेगा।
सीतापुर लोकसभा क्षेत्र के युवा मतदाताओं में चुनाव को लेकर अधिक उत्साह दिख रखा है। सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण मतदाता मुकेश कुमार बताते हैं कि मैंने तमाम युवाओं का प्रेरित करके मतदाता बनवाया है। सभी बेरोजगार हैं। इस बार सभी मतदान करेंगे। साथ ही अन्य को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। जो रोजगार और नौकरी देेने के लिए सक्षम दिखेगा। उसे मतदान करेंगे। शहरी युवा मतदाता सूर्य प्रताप सिंह भी पहली बार मतदान करेंगे। वह बताते हैं कि सरकारी नौकरी पाने को लेकर बड़ी समस्या है। जो प्रत्याशी इस समस्या के समाधान का वादा करेगा, उसी को वोट करेंगे।