{"_id":"5df919138ebc3e8791704dbb","slug":"15-children-ill-after-eating-jatropha-sitapur-news-lko4983047166","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेट्रोफा खाने से 15 बच्चे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेट्रोफा खाने से 15 बच्चे बीमार
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। मवेशी चराने गए 15 बच्चों ने जेट्रोफा खा लिया। कुछ देर बाद पेट में दर्द होने लगा और उल्टियां शुरू हो गईं। इस पर परिवारीजन बच्चों को जिला अस्पताल ले गए। सभी की उम्र तीन से 13 वर्ष की के बीच है। डॉक्टरों के मुताबिक तीन का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। अन्य को घर भेज दिया गया है।
थाना इमलिया सुल्तानपुर के ग्राम ढकिया में मंगलवार की शाम को गांव के कुछ बच्चे मवेशी चरा रहे थे। बच्चों के मुताबिक उन्होंने जेट्रोफा का फल खा लिया। गांव लाकर अन्य बच्चों को भी इसे खिलाया। जेट्रोफा खाने के कुछ देर बाद ही विनीत, शिवानी, साधना, कुसुमा, शैलेंद्र, अमित, सचिन, नीरज, विशाल, राजू, रागिनी, बबिता, विनय, अशोक, नंदनी पुत्री खुशी राम, आशीष, राखी आदि बच्चों के उल्टी और चक्कर आने की शिकायत होने लगी।
इससे घबराए परिजनों ने आननफानन में एंबुलेंस से लेकर बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचे। वहां पर बच्चों का उपचार शुरू किया गया। डॉक्टरों ने उपचार के दौरान तीन बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया। अन्य 12 बच्चों को घर भेज दिया गया।