Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   15-15 years imprisonment to three youths for raping

सीतापुर: दुष्कर्म करने वाले में तीन युवकों को 15-15 वर्ष की कैद

Thu, 16 Feb 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 16 Feb 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
15-15 years imprisonment to three youths for raping
सीतापुर। नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन युवकों को विशेष सत्र न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट राहुल प्रकाश ने 15-15 वर्ष के सश्रम कारावास व 11-11 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष की ओर से इस मुकदमे की पैरवी जिला शासकीय अधिवक्ता प्रशांत शुक्ला व विशेष लोक अभियोजक मोहम्मद इश्तियाक द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
विज्ञापन

मालूम हो कि रामपुर मथुरा क्षेत्र के ग्राम खुन्नापुरवा निवासी रामू, पूरन व छुटकन्नू के विरूद्घ इस आशय की रिपोर्ट दो अप्रैल 2014 को पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई थी। वादी के मुताबिक 31 मार्च 2014 की सुबह उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। अभियोजन द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट में दो अज्ञात लोगों के भी घटना में शामिल होने की बात कही गई। पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रेषित आरोप पत्र व विचारण के दौरान प्रस्तुत गवाहों बयान पर विचार करने के बाद न्यायाधीश ने नामजद तीनों युवकों को घटना का दोषी करार देते हुए 15-15 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed