फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सफाई कर्मचारी ने सभासद पर दर्ज कराया एससी एसटी का केस

सफाई कर्मचारी ने सभासद पर दर्ज कराया एससी एसटी का केस

Mon, 19 Nov 2018 12:06 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी ने सभासद पर दर्ज कराया एससी एसटी का केस
मिश्रिख (सीतापुर)। नगर पालिका के एक सफाई कर्मचारी ने सभासद पर मारपीट व जाति सूचक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी सभासद के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट व अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली व नगर के मोहल्ला खाकी सराय में रहने वाला पवन वाल्मीकि नगर पालिका मिश्रिख में सफाई कर्मचारी है। पवन का आरोप है कि 17 नवंबर की सुबह करीब आठ बजे वह रन्नूपुर वार्ड दो में अपनी ड्यूटी पर पहुंचा था। तभी रन्नूपुर के सभासद प्रदीप सिंह आ गए और बिना किसी वजह से उसे पीटने लगे।
विज्ञापन


आरोप है के सभासद ने जाति सूचक टिप्पणी भी की। सफाई कर्मचारी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई नही की तो पीड़ित कोतवाली में धरने पर बैठ गया। इसके बाद पुलिस ने सभासद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ब्रजेंद्र राय ने बताया कि सफाई कर्मचारी की तहरीर पर आरोपी सभासद के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट व अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


उधर, सभासद प्रदीप सिंह का कहना है कि सफाई कर्मचारी पवन कई-कई दिन तक ड्यूटी पर नहीं आता है। शनिवार की सुबह वह शराब के नशे में ड्यूटी पर आया था। चारों तरफ फैली गंदगी को लेकर उससे पूछने पर भड़क गया और अभद्रता करने लगा। पिटाई का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed