फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सीआरएस के मुआयने को तैयार ब्रॉडगेज ट्रैक, होगा स्पीड ट्रॉयल

सीआरएस के मुआयने को तैयार ब्रॉडगेज ट्रैक, होगा स्पीड ट्रॉयल

Sun, 11 Nov 2018 11:02 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
सीआरएस के मुआयने को तैयार ब्रॉडगेज ट्रैक, होगा स्पीड ट्रॉयल
सीतापुर। आमान परिवर्तन के बाद पूर्वोत्तर रेलवे का ऐशबाग-सीतापुर ब्रॉडगेज ट्रैक बनकर तैयार हो चुका है। अब इस समूचे ट्रैक की रेल संरक्षा के मुख्य आयुक्त की टीम दो दिवसीय जांच करेगी। यह टीम संभावित 24 व 25 नवंबर को यहां आएगी। पूरे ट्रैक का निरीक्षण करने के बाद इस ट्रैक पर स्पेशल ट्रेन दौड़ाकर स्पीड ट्रॉयल होगा। ट्रैक ओके मिलने के बाद इस रूट पर डेमू ट्रेनें फर्राटा भरने लगेंगी।
विज्ञापन


बता दें कि सीतापुर में दो ट्रैक पूर्वोत्तर रेलवे व उत्तर रेलवे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के ऐशबाग-सीतापुर व सीतापुर-बुढ़वल प्रखंड तथा उत्तर रेलवे के सिटी स्टेशन-रोजा प्रखंड एवं सिटी स्टेशन वाया नैमिषारण्य-बालामऊ ट्रैक शामिल हैं। पहले पूर्वोत्तर रेलवे का ऐशबाग-सीतापुर-लखीमपुर खीरी-मैलानी-पीलीभीत ट्रैक मीटर गेज था।
विज्ञापन


नागरिकों की मांग पर वर्ष 1998 में रेलवे ने इस मीटर गेज ट्रैक को ब्रॉडगेज में तब्दीली के लिए सर्वे कराया था, मगर बाद में यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया था। चुनावी समर में यह मुद्दा गरमाने के बाद रेलवे ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी देकर बजट रिलीज किया। आमान परिवर्तन के चलते सीतापुर-लखनऊ के बीच 130 साल तक छोटी लाइनों का सफर 14 मई 2016 की मध्य रात्रि थम गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल बाद अब यह ट्रैक मीटर गेज से ब्रॉडगेज में तब्दील हो चुका है। हालांकि ऐशबाग-सीतापुर के ब्रॉडगेज ट्रैक पर स्पीड ट्रॉयल होना बाकी है। विभागीय जानकारों की मानें तो 24 व 25 नवंबर को रेलवे संरक्षा के मुख्य आयुक्त की टीम समूचे ट्रैक की जांच करेगी। सूत्रों के मुताबिक पहले दिन 24 को यह टीम मोटर ट्रॉली से डालीगंज से सिधौली तक ट्रैक को चेक करेगी।

अगले दिन यह टीम डालीगंज से सीतापुर जंक्शन तक ट्रैक को जांचेगी। इस दिन सीतापुर जंक्शन से ऐशबाग तक ब्रॉडगेज ट्रैक पर स्पेशल ट्रेन दौड़ाकर स्पीड ट्रॉयल होगा। सीआरएस के मुआयने में ट्रैक ओके मिलने के बाद यहां ट्रैक पर ट्रेनें फर्राटा भरने लगेंगी। हालांकि शुरुआती दौर पर इस ट्रैक पर डेमू ट्रेनें दौड़ाई जाएंगी। यहां के ट्रैक पर छह जोड़ी डेमू ट्रेनें दौड़ाए जाने की योजना है। इससे यात्रियों का लखनऊ तक सफर आसान हो जाएगा।

सीआरएस जांच की तैयारियां शुरू
ऐशबाग-सीतापुर के तैयार ब्रॉडगेज ट्रैक का सीआरएस की टीम द्वारा संभावित 24 व 25 नवंबर को निरीक्षण किया जाएगा। इसकी तैयारियां चल रही हैं। पहले यहां के ट्रैक पर डेमू ट्रेन चलाई जाएंगी।

वीके पांडेय, प्रोजेक्ट मैनेजर, रेलवे विकास निगम लिमिटेड लखनऊ

जल्द होगा निरीक्षण
पूर्वोत्तर रेलवे के ऐशबाग-सीतापुर तक मीटर गेज ट्रैक के ब्रॉडगेज में तब्दीली का कार्य पूरा कर लिया गया है। इस ट्रैक पर ट्रेनें दौड़ाने से पहले सीआरएस का निरीक्षण होगा। संभावित निरीक्षण की तैयारियां चल रही हैं, हालांकि अभी फाइनल कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। जल्द ही निरीक्षण किया जाएगा।
आलोक श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed