फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   अब एअर फोर्स कलर में दिखेंगे थाना-कोतवाली

अब एअर फोर्स कलर में दिखेंगे थाना-कोतवाली

Fri, 02 Nov 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
अब एअर फोर्स कलर में दिखेंगे थाना-कोतवाली
दिवाली से पहले सभी थाने सज संवर कर होंगे तैयार
विज्ञापन

सीतापुर। जिले में कोतवाली और थाने नए लुक में दिखेंगे। इसके लिए यहां के सभी थाने और कोतवाली का रंगरोगन होगा। अभी तक थाना व कोतवाली पीले रंग में नजर आ रहे हैं। लेकिन अब यह एअरफोर्स कलर यानी आसमानी कलर में दिखेंगे। पुलिस विभाग ने इनके रंगरोगन के लिए बजट आवंटित कर दिया है। यहां के सभी थाने और कोतवाली दिवाली से पहले सज-संवार जाएंगे।

मालूम हो कि सीतापुर जिले में महिला कोतवाली समेत 26 थाने हैं। यहां के सभी कोतवाली व थानों में पीला रंगरोगन किया गया था। लेकिन एसपी प्रभाकर चौधरी ने यहां के थाने को नया लुक देने की योजना तैयार की। साथ ही उन्होंने सभी को रंगरोगन कार्य में प्रप्रोजल देने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


पुलिस महकमे के मुखिया के फरमान पर यहां के एक सर्किल को छोड़कर सभी ने थाना-कोतवाली परिसर के रंगरोगन का प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेजा था। इस पर विभाग ने सभी थानों से प्रप्रोजल के आधार पर उन्हें बाकायदा बजट भी आवंटित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के मुताबिक, इस बार यहां के सभी कोतवाली व थानों का पीले रंग के बजाए एअरफोर्स कलर (आसमानी) में किया जाएगा। सभी को यह कार्य दिवाली से पहले पूरा करना होगा।

महमूदाबाद सर्किल ने नहीं दिया प्रस्ताव
महमूदाबाद सर्किल के सभी थाने व कोतवाली दिवाली बाद आसमानी रंग में चमकेंगे। कारण यह है कि इस सर्किल ने अपने प्रस्ताव समय से विभाग को उपलब्ध नहीं कराए हैं। प्रस्ताव में देरी के चलते उन्हें मुखिया ने फटकार लगाई है। साथ ही उनसे यह प्रस्ताव देने को कहा है। ऐसे में अब यहां के कोतवाली व थानों का रंगरोगन बाद में होने की उम्मीद है।

स्वच्छता को होंगे पुरस्कृत
स्वच्छता अभियान के तहत जिले के थाना व कोतवाली के बीच स्वच्छता प्रतियोगिता होगी। इसके तहत सभी थाना व कोतवाली की स्वच्छता परखी जाएगी। यह मूल्यांकन एक गठित टीम करेगी। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के बतौर पांच हजार रुपये दिए जाएंगे।

जबकि द्वितीय को तीन हजार व तृतीय पायदान पाने को दो हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। यही नहीं सभी विजेताओं को बड़ा खाना का भी मौका मिलेगा।


दिवाली से पहले जिले के सभी थाना व कोतवाली का रंगरोगन कराने के निर्देश दिए हैँ। अबकी दफा यहां के सभी थाने आसमानी रंग में रंगे जाएंगे। इसके अलावा कोतवाली व थानों में स्वच्छता प्रतियोगिता भी होगी। इसमें साफ सफाई और स्वच्छता के मानक पर खरा उतरने वाले थानों व कोतवाली को पुरस्कृत किया जाएगा।
-प्रभाकर चौधरी, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed