{"_id":"5baa8082867a557f685fb069","slug":"141537900674-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय टीम को मिले 71 मलेरिया मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय टीम को मिले 71 मलेरिया मरीज
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरंगाबाद (सीतापुर)। गोंदलामऊ विकासखंड के बुखार से प्रभावित गांवों में लगातार दूसरे दिन राज्य स्तरीय व जिला स्तरीय टीमों ने भ्रमण किया। मौके पर जाकर बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच की। जिसमें 71 मरीज मलेरिया से ग्रसित मिले। इनका इलाज शुरु कर दिया गया है।
सीएमओ डॉ. आरके नैय्यर ने बताया कि राज्य स्तरीय टीम ने सीएचसी गोंदलामऊ का निरीक्षण किया। यहां पर फीवर हेल्प डेस्क व पैथालॉजी का बारीकी से मुआयना किया। आरडीटी किट जांच करने व नियामानुसार रक्त पट्टिकाएं बनाने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा नगवा जयरामपुर, लक्ष्मनपुर व रलुआपुर कर मरीजों का हालचाल लिया।
इन गांवों में बुखार से पीड़ित 533 मरीजों की जांच की गई। जिसमें 71 मरीज मलेरिया से पीड़ित मिले। इनका इलाज शुरु कर दिया गया है। इस जांच टीम में संयुक्त निदेशक डॉ. सचिन वैश्य, एडी मलेरिया डॉ. सुनील रावत, वरिष्ठ कीट विज्ञानी डॉ. मानवेंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठ प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ एमपी कठेरिया व धीरज पांडेय शामिल रहे।
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष ने किया दौरा
सीतापुर। नटवलग्रंट गांव में मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव ने भ्रमण कर मरीजों का हालचाल लिया। जिलाध्यक्ष ने बुखार से मृत लोगों के घर पर जाकर परिवारीजनों को सांत्वना दी। कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस मामले से अवगत कराएंगे। सपा आप सभी के साथ है। हरसंभव मदद की जाएगी।