फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   शिव मंदिर के सामने लावारिस मिला नवजात बच्चा

शिव मंदिर के सामने लावारिस मिला नवजात बच्चा

Sun, 19 Aug 2018 01:32 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
शिव मंदिर के सामने लावारिस मिला नवजात बच्चा
ढेढुराई गांव के रामदत्त को पूजा करने जाते समय सुनाई दी बच्चे के रोने की आवाज
विज्ञापन

खैराबाद (सीतापुर)। जन्म देने वाली मां ने अपने नवजात बच्चे को ढेढुराई गांव में शिव मंदिर के सामने मवेशियों के बाड़े में लावारिस छोड़ दिया। शिव मंदिर में भोर पहर पूजा करने जा रहे गांव के रामदत्त ने बच्चे की रोने की आवाज सुनी तो कौतुहल वश बाड़े के अंदर पहुंचा। अंदर तख्त पर एक नवजात पड़ा रो रहा था।

यह देख रामदत्त ने इधर-उधर आवाज लगाई पर कोई नजर नहीं आया। इस पर रामदत्त नवजात बच्चे को उठाकर घर ले आया और पुलिस को सूचित किया। बच्चा दो या तीन दिन का बताया जा रहा है। रामदत्त की पत्नी मालती ने बच्चे का पालन-पोषण करने की इच्छा जताई। पुलिस ने नवजात को मालती के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के ढेढुराई गांव में रहने वाले रामदत्त शनिवार की सुबह करीब 5:30 बजे प्राचीन शिव मंदिर में पूजा करने जा रहा था। शिव मंदिर के सामने रामदत्त ने एक झोपड़ीनुमा जानवरों का बाड़ा बना रखा है। इसमें वह अपने जानवर बांधता है। बाड़े के अंदर एक लकड़ी का तख्त भी पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामदत्त जब बाड़े के करीब से निकल रहा था तो उन्हें किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। इतनी सुबह बच्चे के रोने की आवाज सुनकर वह ठिठक गया। बाड़े के अंदर पहुंचकर देखा तो तख्त पर कपड़े में लिपटा एक नवजात रो रहा था।


कुछ देर तक रामदत्त ने आसपास पुकार लगाई। जब कोई नहीं आया तो वह बच्चे को अपने घर ले आए। सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंच गई। रामदत्त की पत्नी मालती ने बच्चे को अपनाने की बात कही। एसएसआई अशोक कुमार सिंह ने बताया कि नवजात बच्चा मालती के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed