फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   तनु गंगवार 98.4 फीसद के साथ बनी जिला टॉपर

तनु गंगवार 98.4 फीसद के साथ बनी जिला टॉपर

Tue, 29 May 2018 11:49 PM IST
Updated Tue, 29 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
तनु गंगवार 98.4 फीसद के साथ बनी जिला टॉपर
सीबीएसई 10वीं में जिले की टॉप टेन में 32 मेधावी शामिल, मेरिट लिस्ट में विद्या ज्ञान स्कूल का रहा दबदबा
विज्ञापन

सीतापुर। सीबीएसई के 10वीं के घोषित नतीजों में तनु गंगवार ने जिला टॉप किया। जबकि दूसरे नंबर अनुराग तिवारी का रहा। मनोज शुक्ला तीसरे पायदान पर रहे। खास बात यह है कि जिले के तीनों टॉपर विद्या ज्ञान स्कूल कमलापुर के होनहार विद्यार्थी है।

जिले की टॉप टेन सूची में इस बार 32 मेधावी शामिल हैं। यह विद्यार्थी स्टडीवेल पब्लिक स्कूल, सिंघानियां एजूकेशनल इंस्टीट्यूट, एलपीएस, एल्पिस ग्लोबल स्कूल व जवाहर नवोदय व सेक्रेड हार्ट विद्यालय सिधौली के शामिल हैं। इसमें सबसे अधिक 24 विद्यार्थी विद्या ज्ञान स्कूल के है।
विज्ञापन


सीबीएसई 10वीं के नतीजे दोपहर बाद 4 बजे घोषित होने थे। विद्यार्थी इस समय की प्रतीक्षा कर रहे थे। लेकिन रिजल्ट दो बजे के बाद अचानक घोषित कर दिया गया। जैसे ही यह जानकारी विद्यार्थियों को हुई। वह मोबाइल पर सर्च करने में जुट गए। रिजल्ट देखकर मेधावी खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमाम विद्यार्थियों ने अपने मां-बाप के चरण छूकर आशीर्वाद लिया तो कोई भगवान को प्रसाद चढ़ाने मंदिर निकल गया। वहीं जिले के तीनों टॉपर आवासीय विद्यालय में रहने के कारण फोन से ही माता-पिता को अपनी तरक्की की जानकारी दी।

इन विद्यार्थियों के चेहरे पर सफलता की खुशी साफ झलक रही थी। विद्या ज्ञान स्कूल की तनु गंगवार 98.4 फीसदी अंक के साथ जिला टॉपर बनीं। तो अनुराग तिवारी 98.2 अंकों के साथ दूसरे व मनोज शुक्ला 98 फीसदी अंक प्राप्त करके तीसरे स्थान पर रहे।

जबकि चौथे स्थान पर तीन विद्यार्थी संयुक्त रूप से रहे। संदीप कुमार, रीशू शुक्ला व सुरमयी तिवारी ने 97.8 फीसदी अंक हासिल किए। पांचवें नंबर पर रवि कुमार चौबे व देव गुप्ता रहे। इन्होंने 97.6 फीसदी अंक प्राप्त किए। टॉप फाइव में सिर्फ देव गुप्ता लखनऊ पब्लिक स्कूल के हैं।


बाकी सभी विद्यार्थी विद्या ज्ञान स्कूल के शामिल हैं। मेरिट लिस्ट में एलपीएस के दो, सिघानियां एजूकेशनल इंस्टीट्यूट, जवाहर नवोदय विद्यालय, एल्पिस ग्लोबल स्कूल, सेक्रेड हार्ट सिधौली, स्टडीवेल पब्लिक स्कूल का एक-एक विद्यार्थी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed