{"_id":"5b0d99a94f1c1ba46e8b5508","slug":"141527617961-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर को आदमखोर कुतों ने नोंच डाला, जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर को आदमखोर कुतों ने नोंच डाला, जख्मी
Updated Tue, 29 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी रेउसा में भर्ती, थानगांव क्षेत्र में दहशत
थानगांव (सीतापुर)। आदमखोर कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब कुत्तों का आतंक खैराबाद क्षेत्र से निकलकर थानगांव क्षेत्र तक पहुंच रहा हैं। मंगलवार की सुबह कुत्तों ने थानगांव थाना क्षेत्र में एक किशोर पर हमला बोल दिया। इससे किशोर बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे कस्बे के सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
थानगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सुजातपुर निवासी शमीम का पुत्र महताब (15) मंगलवार की सुबह क्षेत्र की चौका नदी पर गया था। बताते हैं कि इसी बीच वहां पर आदमखोर कुत्तों का झुंड आ गया। इससे पहले कि महताब कुछ समझ पाता, कुत्तों ने उसके ऊपर हमला बोल दिया।
हमला होते ही महताब ने नदी में छलांग लगा दी और शोर मचाकर मदद की पुकार लगाने लगा। उसकी पुकार सुनते ही करीब के ग्रामीण शोर मचाते हुए घटना स्थल की तरफ दौड़े। ग्रामीणों को अपनी तरफ आते देख आदमखोर वहां से निकल भागे।
विज्ञापन
तब तक महताब जख्मी हो चुका था। उसे कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया गया है। आदमखोरों की दस्तक से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो उठे हैं।
मुंह पकड़ना चाह रहे थे कुत्ते
महताब की माने तो उसे भरोसा ही नहीं था, कि कोई कुत्ता इस तरह का हमला कर सकता है। महताब के मुताबिक जब उस पर हमला हुआ, तब वह इस कदर घबरा गया, कि उसे नदी में कूदने के सिवाय बचाव का कोई रास्ता नहीं नजर आया।
महताब कह रहा था, वह यह नहीं बता सकता कि कुत्तों की संख्या कितनी है, लेकिन जो दो कुत्ते सामने आए, उनमें से एक कुत्ता बार-बार हमला कर रहा था। वह गर्दन व मुंह पकड़ना चाह रहा था। महताब का कहना है कि घबराहट के मारे वह यह नहीं देख पाया कि कुत्तों की संख्या कितनी है। पीड़ित के मुताबिक जो भी कुत्ते थे, वे जान लेने पर आमादा था।
बालक समेत दो को कुत्तों ने काटा
रेउसा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहलिया निवासी जाकिर का पुत्र शाकिब (6) घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच वहां पर एक कुत्ता पहुंच गया। इस कुत्ते ने बालक पर हमला कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने लाठी डंडे की मदद से कुत्ते को खदेड़ा, लेकिन तब तक शाकिब जख्मी हो चुका था।
इसी तरह से थानगांव के सुजातपुर में एक कुत्ते ने गांव के ही महतिया (60) पर हमला किया है। महतिया भी बुरी तरह से जख्मी हो गया है। दोनों का इलाज रेउसा सीएचसी में कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इन दो लोगों को पागल कुत्ते ने काटा है।