{"_id":"59aef4fc4f1c1b96078b46ad","slug":"141504638204-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस स्टॉप पर मुसाफिरों को मिलेगा आरओ का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस स्टॉप पर मुसाफिरों को मिलेगा आरओ का पानी
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टॉप पर मिलेगा आरओ का पानी
सीतापुर। रोडवेज बस स्टैंड पर शुद्ध पेयजल के लिए अब मुसाफिरों को भटकना नही पड़ेगा। बोतल बंद महंगा पानी खरीदने से उनकी जेब भी ढीली नहीं होगी।
सस्ती दरों पर आरओ का पानी उपलब्ध कराने के लिए बस स्टॉप पर वाटर एटीएम लगाए जाएंगे। यह वाटर एटीएम सीतापुर, सिधौली व महमूदाबाद बस स्टॉप पर लगेंगे।
वाटर एटीएम से मुसाफिरों को 2 रुपये में एक लीटर आरओ का शुद्ध पानी मिलेगा। इससे करीब 40 हजार मुसाफिरों को फायदा मिलेगा।
शासन की ओर से रोडवेज बस स्टैंडों पर यात्रियों को सस्ती दरों पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वाटर एटीएम लगवाने की योजना चलाई जा रही है।
इसी कड़ी में सीतापुर, सिधौली तथा महमूदाबाद के बस स्टैंडों पर एक-एक वाटर एटीएम लगेगा। इस वाटर एटीएम से 2 रुपये में एक लीटर शुद्ध आरओ का पानी मिलेगा।
विभागीय अफसरों के मुताबिक मुख्यालय समेत सिधौली व महमूदाबाद बस स्टॉप से रोजाना तकरीबन 40 हजार यात्रियों का आवागमन होता है।
वाटर एटीएम लगने से इन यात्रियों को पेयजल की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। एआरएम विमल राजन ने बतया कि सीतापुर, सिधौली तथा महमूदाबाद के बस स्टैंडों पर एक-एक वाटर एटीएम लगाने की मंजूरी मिल गई है।