फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   धूप के बीच फुहारों ने बढ़ा दी उमस

धूप के बीच फुहारों ने बढ़ा दी उमस

Sun, 09 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
धूप के बीच फुहारों ने बढ़ा दी उमस
फिर निकली धूप, बढ़ गया पारा
विज्ञापन

33 डिग्री रिकॉर्ड हुआ तापमान
उमस व गर्मी से परेशान हुए लोग

सीतापुर। रिमझिम फुहारों व तेज धूप के बीच शनिवार को तापमान कुछ बढ़ गया। सुबह धूप, फिर हल्की बूंदाबांदी तो बाद में फिर धूप निकलने से बढ़ी उमस और गर्मी से लोग बेहाल हो गए। मानसून की बारिश के बाद खिली चटख धूप से लोग परेशान नजर आए। अधिकतम पारा 33 डिग्री पर जा पहुंचा। शनिवार सुबह मौसम साफ रहा, तेज धूप ने लोगों को भीषण गर्मी का अहसास कराया। हालांकि बदली व सूरज के बीच लुकाछिपी होती रही। इस बीच दोपहर को शहर व आसपास के इलाकों में हल्की बरसात से मौसम कुछ ठीक हुआ। इससे लोगों को कुछ सुकून मिल गया। लेकिन जल्द ही मौसम ने फिर करवट ली और चटख धूप से लोग परेशान हो गए। उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार को भी जिले के कुछ हिस्सों में बदली छाई रहने व फुहारें पड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed